छत्रपति संभाजीनगर मनपा: स्थायी समिति सभापति पद की चुनावी हलचल, अनिल मकरिये और मतीन मैदान में
Sambhajinagar Municipal Politics: संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति के सभापति पद के लिए BJP के अनिल मकरिये ने नामांकन दाखिल किया है। AIMIM के खान अब्दुल मतीन भी मैदान में हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
Standing Committee Chairman Election ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Standing Committee Chairman Election: छत्रपति संभाजीनगर महापौर पद से वंचित रहने के बाद मनपा में अहम माने वाली स्थायी समिति के सभापति अनिल मकरिये बनने जा रहे हैं। ओबीसी कल्याण मंत्री अतुल सावे के करीबी के रूप में परिचित व समर्थ नगर प्रभाग से भाजपा के नगरसेवक मकरिये ने बुधवार को नगर सचिव कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
उधर, एमआईएम की ओर से रेलवे स्टेशन क्षेत्र के नगरसेवक खान अब्दुल मतीन के भी नामांकन दाखिल किया है। इसके चलते स्थायी समिति के सभापति पद के लिए औपचारिक मुकाबला होगा।
संख्या बल के चलते मकरिये की जीत तय मानी जा रही है। मनपा की स्थायी समिति संग विभिन्न विषय समितियों के सभापति पदों के चुनाव के लिए 12 मार्च की सुबह 11 बजे में प्रबोधनकार ठाकरे सभागार जिलाधिकारी व पीठासीन अधिकारी दिलीप स्वामी की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में मशरूम कंपनी का ड्रेनेज टैंक बना काल; जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत, 1 को बचाने में गई अन्य 2 की जान
नागपुर शहर में जलवायु परिवर्तन से बढ़ा हीटवेव खतरा, स्वास्थ्य पर गंभीर असर; विशेषज्ञों ने जताई चिंता
सुनेत्रा पवार की भूमिका पर टिकी नजरें! क्या पिंपरी-चिंचवाड़ में एनसीपी को मिलेगा विधान परिषद का ‘बूस्टर डोज’?
पहले खाई बिरयानी और फिर खाया तरबूज, पूरे परिवार की मौत, मुंबई के पायधुनी में 4 की मौत से सहमे लोग
नामांकन किए गए दाखिल
सभापति व उपसभापति पदों के लिए मुख्यालय में प्रक्रिया हुई। नंदकिशोर भोंचे की ओर से जारी सूची के अनुसार महिला व बाल कल्याण समिति के लिए भाजपा की शोभा बुरांडे व एमआईएम की विजयश्री प्रत्याशी है।
उपसभापति पद के लिए ज्योति गंगवाल व नूर जहां इकबाल ने पर्चा भरा है, चिकित्सा सहायता व स्वास्थ्य समिति के लिए भाजपा की सुनीता सालुके व एमआईएम के मोहम्मद वाजिद मैदान में है।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर में गैस-पेट्रोल की कमी नहीं: अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई; जिलाधिकारी ने दी चेतावनी
शहर सुधार समिति के लिए पमआईएम के शेख साबेर व भाजपा के रामदास हरणे ने पर्चा भरा है। माध्यमिक व तकनीकी स्कूल समिति के लिए शिवसेना शिंदे की प्रेमलता दाभाड़े व एमआईएम के सैयद उसामा किस्मत आजमाएंगे।
