-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Samrat Choudhary Warns Criminals Women Safety Law And Order Plan Rjd Attack
बहन-बेटियों को छेड़ा तो सीधे… बिहार के गृह मंत्री का अल्टीमेटम, बताया जंगल राज के खात्मे का प्लान
- Written By: सौरभ शर्मा
Bihar में कानून-व्यवस्था को लेकर उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कड़ा रुख अपनाते हुए बेहद आक्रामक अंदाज में अपराधियों को खुली चेतावनी देते हुए उन्होंने NDA सरकार की प्रतिबद्धता की बात की।

बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी का अल्टीमेटम (फोटो- सोशल मीडिया)
Samrat Choudhary Statement: बिहार की राजनीति में कानून-व्यवस्था को लेकर उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है। एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान वह बेहद आक्रामक अंदाज में नजर आए और अपराधियों को खुली चेतावनी देते दिखे। सम्राट चौधरी ने साफ शब्दों में कहा कि बिहार में अब सिर्फ और सिर्फ सुशासन का राज चलेगा। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अगर राज्य में किसी ने भी बहन-बेटियों के साथ छेड़खानी की या उनकी सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की, तो उसे सीधे जेल की हवा खानी पड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि जिसने अंधेरा नहीं देखा, उसे सुबह की कीमत नहीं पता होती, और बिहार ने जंगल राज के बाद ही सुशासन की यह सुबह देखी है।
गृह मंत्री ने राज्य के बदलते माहौल पर बात करते हुए दावा किया कि बिहार से संगठित अपराध यानी ऑर्गनाइज्ड क्राइम का पूरी तरह सफाया हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ व्यक्तिगत झगड़े ही बचे हैं, लेकिन माफिया राज खत्म हो गया है। यूपी के योगी मॉडल से तुलना किए जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है और यहां उन्हीं का सुशासन मॉडल चलेगा। सुरक्षा के साथ-साथ उन्होंने रोजगार पर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार आने वाले समय में एक करोड़ सरकारी नौकरी और रोजगार देने का रोडमैप तैयार कर चुकी है, ताकि अगले 20 सालों में बिहार देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शुमार हो सके।
राबड़ी आवास और विपक्ष पर तीखा वार
सम्राट चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्रियों से सरकारी आवास खाली कराने के मुद्दे पर भी बेबाकी से राय रखी। उन्होंने राबड़ी देवी और लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी घर जनता की संपत्ति है, यह किसी की बपौती नहीं है। उन्होंने बताया कि वे खुद छह बार घर बदल चुके हैं। अब घर की नहीं, बल्कि बिहार के विकास की बात होगी। उन्होंने राहुल गांधी के बिहार दौरों को महज ‘पिकनिक’ करार दिया और कहा कि आरजेडी का भविष्य अब खत्म हो रहा है क्योंकि नई पीढ़ी जंगल राज को भूली नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
कानपुर में इरशाद का ‘काला खेल’, दो युवतियों को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
यह भी पढ़ें: ‘तुझे गोली मार दूंगा…’ राहुल-खरगे के पहुंचने से पहले कांग्रेस बैठक में बवाल, हार पर मंथन में दंगल
घुसपैठियों की पहचान और ‘पांडवों’ का राज
घुसपैठ के मुद्दे पर गृह मंत्री ने दो टूक कहा कि एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के जरिए घुसपैठियों की पहचान की जाएगी और उन्हें डिपोर्ट किया जाएगा। उन्होंने एआईएमआईएम के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज भी एनडीए को वोट देता है क्योंकि सरकार ने बिना भेदभाव के उन्हें राशन, आवास और महिलाओं के खाते में पैसे पहुंचाए हैं। प्रशांत किशोर को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के बजाय सबूत पेश करें। सम्राट चौधरी ने अंत में कहा कि बिहार में एनडीए के ‘पांडवों’ के नेतृत्व में ही सुशासन की सरकार चलती रहेगी।
Samrat choudhary warns criminals women safety law and order plan rjd attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Flipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














