-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Samrat Choudhary Bihar Cm Nitish Kumar Resigns Oath Ceremony Updates
Samrat Choudhary CM: बिहार में सम्राट युग की शुरुआत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी कुछ इस तरह बधाई
- Written By: अमन मौर्या
Samrat Choudhary CM: पहले भी कई बार NDA गठबंधन से बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश कर चुकी है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था, ‘अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा।’

सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Political News: ‘कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री’ की चर्चाओं के बीच आखिरकार वो दिन आ ही गया। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वास्थ्य खराब होने के बाद से ही उनके मुख्यमंत्री पद को छोड़ने और बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने की अटकले चलने लगी थी और आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमीर इस्तीफे के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को विधानमंडल दल का नेता चुन लिया गया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अब बुधवार को बिहार के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। दोपहल बाद से ही उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बधाई दी है।
योगी, केशव, पाठक ने ऐसे दी बधाई
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद से ही सम्राट चौधरी को बधाइयों की झड़ी लग गई। उत्तर प्रदेश सरकार के शीर्ष नेतृत्व ने भी बधाई दी। सीएम योगी ने कुछ इस तरह दी शुभकामनाएं, ‘सम्राट चौधरी को बीजेपी बिहार के विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।’
श्री @samrat4bjp जी को @BJP4Bihar के विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 14, 2026
यूपी के दोनों उप-मुख्यमंत्री सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने भी सम्राट चौधरी को बधाई दी है। ब्रजेश पाठक ने बधाई देते हुए कहा ‘भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भाजपा, बिहार विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।’
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा बिहार के मा० उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को भाजपा, बिहार विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।@Samrat4BJP@BJP4Bihar pic.twitter.com/J9abdwszZV — Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) April 14, 2026
इसी प्रकार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए बधाई दी। उन्होनें कहा,‘सम्राट चौधरी को बिहार विधानसभा का एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मुझे पूर्ण विश्वास है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं आपके दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार समावेशी समृद्धि, सुशासन और लोककल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए प्रगति का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा। आपके नेतृत्व में बिहार देश के विकास में भी अपनी निर्णायक भूमिका निभाते हुए ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा।’
माननीय श्री सम्राट चौधरी जी, आपको बिहार विधानसभा का एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मुझे पूर्ण विश्वास है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं आपके दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार समावेशी समृद्धि, सुशासन और लोककल्याण के नए… pic.twitter.com/4S4mcS4ihT — Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) April 14, 2026
डिप्टी सीएम से सीएम बने सम्राट चौधरी
आपको बता दें कि नीतीश कुमार की पिछली सरकार में सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम थे। 2025 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद डिप्टी सीएम के साथ-साथ गृह मंत्रालय भी उनके पास आ गया था। इस बीच नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने की चर्चाओं के बीच चौधरी को मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन अभी भी सस्पेंस बरकरार था, क्योंकि बीजेपी अक्सर चौकाने वाले फैसले के लिए जानी जाती रही है। इसका उदाहरण मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों मे देखा जा चुका है। हालांकि, मुख्यमंत्री पद सम्राट चौधरी के खाते में ही आया है। कल सुबह पटना में वे मुख्यमंत्री की शपथ ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कभी नीतीश को हराने की खाई थी कसम, अब उन्हीं की वजह से मुख्यमंत्री बनेंगे सम्राट चौधरी; जानें वो दिलचस्प कहानी
सम्बंधित ख़बरें
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
BJP का पहला मुख्यमंत्री
बीजेपी बिहार के इतिहास में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बना। इसके पहले भी कई बार NDA गठबंधन से बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन सफलता नहीं मिली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का बिहार में मुख्यमंत्री बनाने के संदर्भ में ‘अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा।’ कथन आज काफी चर्चा में है।
Samrat choudhary bihar cm nitish kumar resigns oath ceremony updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर के बेटे गौरव ने अंगदान से कई जिंदगियों को दी नई उम्मीद, ब्रेन डेथ के बाद परिवार ने लिया बड़ा फैसला
Jul 27, 2026 | 04:26 PMदुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में धुआं दिखते ही मचा हड़कंप
Jul 27, 2026 | 04:24 PMKala Hiran Case: ‘काला हिरण’ केस में सलमान खान को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने टीजर हटाने का दिया आदेश
Jul 27, 2026 | 04:23 PMAnti Paper Leak Bill: नया कानून नहीं गारंटी चाहिए, कानून तो टूटने के लिए ही बनता है, संजय राउत का बयान
Jul 27, 2026 | 04:18 PMमहिला ने हाथों में उठाया विशालकाय सांप, वीडियो देखकर लोग बोले- ‘बिहार में कुछ भी हो सकता है’
Jul 27, 2026 | 04:17 PMLord Shiva Puja: सोमवार की पूजा में करें ये काम, धन-दौलत और अच्छे स्वास्थ्य का मिलेगा आशीर्वाद
Jul 27, 2026 | 04:15 PMपालघर MACT का बड़ा फैसला: 2017 हादसे में लकवाग्रस्त युवक को बीमा कंपनी देगी 1.06 करोड़ का मुआवजा
Jul 27, 2026 | 04:14 PMवीडियो गैलरी

50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM












