Bihar New CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, निशांत बनेंगे डिप्टी CM! कल सुबह 11 बजे शपथग्रहण

Bihar New CM Oath Ceremony: सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे और निशांत डिप्टी CM बनेंगे। कल सुबह 11 बजे शपथग्रहण समारोह होगा। बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की शुरुआत।
nishant kumar samrat chaudhary
निशांत कुमार, सम्राट चौधरी (Image- Social Media)
Published on
Updated on

Bihar New CM Samrat Chaudhary: बिहार की सियासत में 'सम्राट' युग का उदय हो गया है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद भाजपा ने अपने पत्ते खोल दिए हैं, सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। लेकिन इस घोषणा में सबसे बड़ा निशांत का नाम है, जो राज्य के नए उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) की जिम्मेदारी संभालेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि राजभवन में कल सुबह 11 बजे होने वाले इस ऐतिहासिक शपथग्रहण समारोह के साथ ही बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार विधिवत काम शुरू कर देगी। पटना के सियासी गलियारों में इस नई जोड़ी की चर्चा तेज है, जिसे जातिगत समीकरण और युवा नेतृत्व के मिश्रण के रूप में देखा जा रहा है।

सम्राट चौधरी बनेंगे मुख्यमंत्री

बिहार में नई सरकार के गठन से पहले शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्यपाल के सचिव ने हाल ही में सम्राट चौधरी से मुलाकात कर समारोह की रूपरेखा और संभावित मेहमानों को लेकर चर्चा की। इस दौरान संभावित मंत्रियों की सूची पर भी बातचीत हुई।

मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब सम्राट चौधरी के नाम पर सहमति बनती नजर आ रही है। यह स्थिति तब बनी जब नीतीश कुमार राज्यसभा पहुंचे और मुख्यमंत्री पद छोड़ने का फैसला किया।

कौन हैं सम्राट चौधरी?

16 नवंबर 1968 को जन्मे सम्राट चौधरी एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता शकुनी चौधरी राज्य के प्रमुख समाजवादी नेताओं में गिने जाते थे और कभी लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे। बाद में उन्होंने नीतीश कुमार का साथ दिया।

सम्राट चौधरी ने भी अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल से की थी। इसके बाद वे जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए और फिर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गए।

उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में कई महत्वपूर्ण पद संभाले हैं और जीतन राम मांझी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

बनने जा रहे हैं 24वें मुख्यमंत्री

सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। खास बात यह है कि वे उन गिने-चुने नेताओं में शामिल हो जाएंगे, जो पहले उपमुख्यमंत्री रहे और बाद में मुख्यमंत्री बने। इससे पहले केवल कर्पूरी ठाकुर ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए थे। इस तरह सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना न सिर्फ एक राजनीतिक बदलाव है, बल्कि बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय भी माना जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com