VIDEO ‘लड़की छेड़ते थे सम्राट चौधरी’, राबड़ी बोलीं- गुंडई करता था; बचपन से…
RJD and BJP Conflict: भाजपा और राजद विधायकों में बीते दिन हुआ विवाद दूसरे दिन जारी है। विधानसभा सत्र के अंतिम दिन भी जमकर हंगामा हुआ। वहीं राबड़ी देवी ने सम्राट चौधरी पर लड़की छेड़ने का आरोप लगाया है।
- Written By: Saurabh Pal
सम्राट चौधरी, राबड़ी देवी (फोटो-सोशल मीडिया)
Bihar Politics: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते सड़क से लेकर सदन तक गरमा गरमी का माहौल है। गुरुवार विधानसभा के अंदर शुरु हुआ सियासी बखेड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार यानी आज विधानमंडल की कार्यवाही का अंतिम दिन है और आज दोनों सदनों में जमकर हंगामा देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री व विधान परिषद की नेता राबड़ी देवी ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सम्राट चौधरी को कहा कि ये लड़की छेड़ते थे।
बिहार में राजद और भाजपा के बीच छिड़ी जंग गुरुवार को शुरू हुई, जब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के संबोधन के बीच में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि वो क्या बोलेगा जिसका बाप अपराधी है। इसी पर राजद विधायकों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें सदन के अंदर बोलने नहीं दिया जाता। विधानसभा के अंदर भाजपा विधायकों की तरफ से उन्हें मां-बहन की गाली दी गई। सदन के अंदर हुआ ये विवाद शाम तक सड़क पर भी पहुंच गया।
सम्राट चौधरी खुद गुंडई करता थाः राबड़ी देवी
राबड़ी देवी ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर पलटवार करते हुए कहा “सम्राट चौधरी को हम बच्चा से देखें हैं गुंडाई करता है। हम लोग उसको बच्चे से देखें हैं लड़की को छेड़ते थे बोरिंग रोड में, ऊ का दूसरा को गुंडा कहता है वो खुद गुंडई करता है।” वहीं इससे पहले सदन में राबड़ी देवी और नीतीश कुमार के बीच भी जमकर बहस हुई।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: बिहार में BJP का मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार को क्या मिला ?
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
‘CM सम्राट चौधरी पूरा नहीं कर पाएंगे कार्यकाल, JDU फिर मारेगी पलटी; प्रशांत किशोर की पार्टी का बड़ा दावा
#WATCH | Patna | On Bihar Dy CM Samrat Choudhary, RJD leader Rabri Devi says, “He used to do hooliganism since childhood at Boring Road… I have seen him since his childhood. He used to harass girls there…” pic.twitter.com/HET4g7IXxU — ANI (@ANI) July 25, 2025
ये भी पढ़ें- Bihar: सदन में मारपीट की नौबत, तेजस्वी ने बताया जान को खतरा, नीतीश ने क्या कहा?
तेजस्वी यादव की जान को खतरे का उठाया मुद्दा
वहीं विधान परिषद में राबड़ी देवी ने कहा कि मेरे बेटे तेजस्वी यादव को जान से मारने की साजिश रची जा रही है। उसकी जान को खतरा है। इससे पहले भी उस पर जानलेवा हमले हो चुके हैं। इसके अलावा वोटर लिस्ट रिवीजन को के मुद्दे पर भी हंगामा हुआ। इस दौरान राबड़ी और नीतीश कुमार में बहस हो गई। सीएम कुमार ने आरजेडी और कांग्रेस के हंगामे को लेकर आक्रोश जाहिर किया।
उन्होंने कहा कि कहा है कि सब पूरा घाय-घायल है। सदन में विपक्षी सदस्यों के काले कपड़े पर भी ऐतराज जताया। सीएम इशारा करते हुए कहा कि ई सब कभी काला कपड़ा नहीं पहनता था। इन सब को पहनवाया गया है। इस पर राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की जनता देगी जवाब। इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि पहले बात सुनें फिर जवाब दें। इसके बाद हंगामा बढ़ता गया और सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
