Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांकीपुर उपचुनाव में सियासी हलचल तेज, भाई वीरेंद्र बोले- भाजपा को हराना है तो विपक्ष को एकजुट होना होगा

RJD Leader Statement On Bankipur Election:बांकीपुर उपचुनाव में RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने विपक्ष से एकजुट होकर उम्मीदवार उतारने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा को कड़ी चुनौती दी जा सकती है।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 08, 2026 | 03:22 PM

विधायक भाई वीरेंद्र (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

RJD MLA Calls For Joint Opposition Candidate Against BJP: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक भाई वीरेंद्र ने बुधवार को विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि सभी विपक्षी दल मिलकर एक साझा उम्मीदवार उतारते हैं तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को कड़ी चुनौती दी जा सकती है।

बांकीपुर सीट भाजपा के लिए बनी प्रतिष्ठा का सवाल

भाई वीरेंद्र ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उपचुनाव में सत्तारूढ़ दल ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बांकीपुर सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई है, क्योंकि यहां के विधायक नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं।

भाजपा को हराने के लिए संयुक्त उम्मीदवार पर दिया जोर

भाई वीरेंद्र ने कहा कि उन्होंने पहले भी सभी विपक्षी दलों से बैठकर एक साझा उम्मीदवार तय करने की अपील की थी, ताकि भाजपा को कड़ी चुनौती दी जा सके। हालांकि, फिलहाल सभी दल अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं से आग्रह किया कि वे मिलकर एक संयुक्त उम्मीदवार मैदान में उतारें।

सम्बंधित ख़बरें

बिहार में निजी वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, केवल कमर्शियल वाहनों से वसूला जाएगा यूजर शुल्क

‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात

बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना

बांकीपुर विधानसभा सीट पर किसका दबदबा? पीके की एंट्री से गरमाई सियासत। देखें VIDEO

एकजुट विपक्ष से मजबूत होगा चुनावी मुकाबला

राजद विधायक ने कहा कि विपक्ष की एकजुटता से चुनावी मुकाबला अधिक मजबूत होगा और इसका संदेश पूरे देश में जाएगा कि भाजपा के खिलाफ विपक्ष एक मंच पर है। यदि सभी विपक्षी दल एक उम्मीदवार पर सहमत हो जाएं तो भाजपा और एनडीए को हराया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी राजनीतिक दल या व्यक्ति को चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार है।

‘चुनाव लड़ने का सभी को अधिकार’

भाई वीरेंद्र ने कहा कि वह किसी भी राजनीतिक दल या व्यक्ति के चुनाव लड़ने पर सवाल नहीं उठा रहे हैं। उनका कहना है कि विपक्ष को सामूहिक रणनीति बनाकर चुनाव मैदान में उतरना चाहिए।

30 जुलाई को होगा मतदान, सभी दलों ने उतारे उम्मीदवार

उल्लेखनीय है कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होना है। इस सीट पर राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राजद ने रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने अभिषेक कुमार को मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें बिहार में निजी वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, केवल कमर्शियल वाहनों से वसूला जाएगा यूजर शुल्क

प्रशांत किशोर और तेज प्रताप की पार्टी भी मैदान में

वहीं, जन सुराज की ओर से प्रशांत किशोर चुनाव लड़ रहे हैं। तेज प्रताप यादव की पार्टी ने भी वीना मानवी को प्रत्याशी घोषित किया है। बांकीपुर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। एक ओर भाजपा इस सीट को बरकरार रखने की रणनीति बना रही है, वहीं विपक्षी दल अपने-अपने स्तर पर चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में भाई वीरेंद्र की विपक्षी एकता की अपील ने उपचुनाव की राजनीति को नया आयाम दे दिया है।

-आईएएनएस एजेंसी इनपुट

Bankipur by election bhai virendra opposition unity rjd bjp bihar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 03:22 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • RJD

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.