- Hindi News »
- Bihar »
- Samrat Chaudhary Targeted Lalu Yadav For Declaring Tejashwi Yadav As Cm Candidate
बिहार को शर्मसार करने वाला दिन…चोर का बेटा CM कैंडिडेट, लालू पर भड़के सम्राट, टॉर्चर करने का आरोप
Samrat Chaudhary: तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित करने पर सम्राट चौधरी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, लालू यादव पंजीकृत अपराधी हैं, उनके बेटे को सीएम बनाने का निर्णय महागठबंधन ने लिया है।
- Written By: पूजा सिंह

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (सौ. सोशल मीडिया)
Samrat Chaudhary Targeted Lalu Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है। इसे लेकर भाजपा लगातार हमला बोल रही है। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद के अध्यक्ष लालू यादव ने जबरदस्ती, एक तरह से टॉर्चर कर, सभी सहयोगी दलों के खिलाफ प्रत्याशी उतारकर अपने बेटे को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करवा लिया।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह लालू यादव ने 15 सालों तक बिहार में राज किया, उसी तरह अपने ही गठबंधन में गुंडागर्दी कर सहयोगी दलों को टॉर्चर कर अपने बेटे को मुख्यमंत्री का प्रत्याशी बनाया है।
लालू यादव पर साधा निशाना
उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता ने राजद को 15 साल तक शासन करने का मौका दिया, लेकिन बिहार के लोगों को लूट, हत्या, और भ्रष्टाचार का इनाम मिला। आज भ्रष्टाचारी यानी पंजीकृत अपराधी का बेटा बिहार का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहा है। जो व्यक्ति पंजीकृत अपराधी हो, उसके बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय महागठबंधन ने लिया है। आज लोकतंत्र और बिहार को शर्मसार करने वाला दिन है।
सम्बंधित ख़बरें
RS चुनाव में लालू करेंगे ओवैसी का शिकार…RJD बनाएगी हिना शहाब को उम्मीदवार! करीबी ने बता दिया मास्टरप्लान
पप्पू यादव हाथी तो सम्राट चौधरी बने बंदर… बिहार में दिग्गज नेताओं ने एक-दूसरे पर की अजीबोगरीब टिप्पणी
AI Impact Summit 2026: सम्राट चौधरी ने बिहार पवेलियन का किया उद्घाटन, 468 करोड़ के MoU भी किया साइन
लालू प्रसाद ने घोटाले के आरोप पर कहा- हम करेंगे… कोर्ट में आज की सुनवाई में क्या-क्या हुआ?
‘लालू ने 950 करोड़ का चारा घोटाला किया’
सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव जैसे भ्रष्टाचारी के पुत्र को कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों ने मुख्यमंत्री बनाए जाने का समर्थन दिया। जिस व्यक्ति ने 950 करोड़ रुपए का चारा घोटाला किया, उसके बेटे को गठबंधन ने सीएम बनने का सपना देखने का मौका दिया।
तेजस्वी के वादों पर उठाए सवाल
डिप्टी सीएम ने तेजस्वी यादव के वादों को लेकर कहा कि वे 2.70 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी देंगे। आज करीब 22 लाख लोगों के लिए सरकारी नौकरी है और 85 हजार करोड़ रुपए सरकार देती है। अगर 2.70 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी तो 12 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे, जबकि बिहार का कुल बजट सिर्फ 3.17 लाख करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का वादा अव्यावहारिक और जनता को भ्रमित करने वाला है। जीविका दीदियों को 30 हजार रुपए वेतन देने की घोषणा को लेकर कहा कि 1.36 करोड़ जीविका दीदी हैं। अब समझ लीजिए क्या होगा?
ये भी पढ़ें : इनका मॉडल स्पष्ट जमीन दो…नौकरी लो, CM फेस घोषित करने पर BJP का हमला, तेजस्वी को बताया 420 का आरोपी
भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार के लोगों और बिहार की सुविधा के लिए जरूरी है। बिहार का वास्तविक विकास केंद्र से मिलने वाले सहयोग और सुशासन से ही संभव है। बिहार के विकास और तरक्की के लिए केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में नीतीश सरकार का ‘डबल इंजन’ आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी लोग जो गुंडागर्दी की बदौलत सत्ता में बैठना चाहते हैं, उन्हें बिहार की जनता 6 और 11 नवंबर को मतदान के माध्यम से करारा जवाब देगी।
Samrat chaudhary targeted lalu yadav for declaring tejashwi yadav as cm candidate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गुरुग्राम ऑफिस में लैपटॉप लेकर होली खेलता दिखा कर्मचारी, वायरल वीडियो ने उठाए वर्क-लाइफ बैलेंस पर सवाल
Mar 03, 2026 | 05:10 PMईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत ने शुरू की तैयारी, रूस-फ्रांस से बड़ी मिसाइल डील, चीन-पाक के लिए बढ़ेगी टेंशन
Mar 03, 2026 | 05:02 PMरामायण का सबसे बड़ा रहस्य, एक पुरुष कैसे बना दो महाबलियों की मां?
Mar 03, 2026 | 05:01 PMअकोला मनपा: विजय अग्रवाल तीसरी बार स्थायी समिति सभापति निर्वाचित, शहर सुधार समिति का दबदबा कायम
Mar 03, 2026 | 04:59 PMहरियाणा में होली पर भैंस को शराब पिलाने का वीडियो वायरल, भूमि पेडनेकर ने PETA इंडिया को किया टैग
Mar 03, 2026 | 04:55 PM‘OIC मूकदर्शक बना…,’ ईरान पर हुए हमले को लेकर भड़कीं महबूबा मुफ्ती
Mar 03, 2026 | 04:52 PM‘बैकफुट पर मनोज जरांगे पाटिल’, अगले 1 साल तक नहीं करूंगा कोई दौरा, जान का खतरा और गिरता स्वास्थ्य बनी वजह
Mar 03, 2026 | 04:44 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














