फैजल खान ने मेरे भाई की हत्या करवाई, उसका नार्को टेस्ट हो, जेल से बाहर आते ही रौशन आनंद का बड़ा आरोप
Roshan Anand: जेल से रिहा होते ही रौशन आनंद ने खान सर उर्फ फैजल खान पर भाई प्रिंस यादव की हत्या करवाने का आरोप लगाया और मामले में नार्को टेस्ट की मांग कर नया विवाद खड़ा कर दिया।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
रौैशन आनंद(सोर्स- सोशल मीडिया)
Roshan Anand Narco Test Demands On Prince Yadav Death: रौशन आनंद और फैजल खान के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिलने के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के निर्देशक रौशन आनंद बेऊर जेल से बाहर आ गए हैं। जेल से बाहर आते ही रौशन आनंद ने मीडिया से बातचित के दौरान खान सर पर एक बार फिर अपने भाई की हत्या को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके भाई की हत्या एक साजिश के तहत करवाई गई थी और इसके पीछे फैजल खान का हाथ है। इतना ही नहीं, रौशन आनंद ने मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए फैजल खान के नार्को टेस्ट की भी मांग की है। इस बयान के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। और नए सिरे से चर्चा शुरू हो गई है।
सजिश के तहत मेरे भाई कि हुई हत्या
रौशन आनंद ने कहा कि मेरे भाई प्रिंस यादव की हत्या कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि यह एक सुनियोजित साजिश के द्वारा कराई गई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि फैजल खान ने उनके छोटे भाई प्रिंस की हत्या करवाई और अपराधी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने कहा मेरे भाई की हत्या कराई गई है, यह बहुत बड़ी साजिश है। फैजल खान और कोल्ड स्टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद दोनो ने मिलकर मेरे भाई प्रिंस की हत्या करवाई है।
इन दोनो का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए। रौशन सर ने आगे कहा कि मेरे भाई की हत्या कर दी गई है। मेरे साथ खड़े होने वाले समर्थकों को मेरा भाई बनना पड़ेगा और प्रिंस की इंसाफ के लिए लड़ना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
हिंदू जहरीले हो गए हैं… जावेद अली खान के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, अखिलेश को लेकर कही ये बात
एक भाई जेल में, दूसरा… प्रिंस यादव की मौत पर भावुक हुए पप्पू यादव, सख्त एक्शन की मांग की
कोचिंग के निर्देशक रोशन आनंद को जमानत मिलने पर बंद हुआ खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर, जानिए क्या पूरा मामला
दूध का दूध, पानी का पानी! प्रिंस यादव की मौत पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, खान सर को लेकर कही बड़ी बात- VIDEO
पटना पुलिस पर लगाए आरोप
रौशन आनंद ने दावा करते हुए कहा कि उन्हें खान सर के कोचिंग मामले में पटना पुलिस के द्वारा 6 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन उनके भाई कि हत्या करने वाले आरोपी अभी भी खुला घुम रहें है। उनके उपर हत्या का आरोप है, उन्हें क्यों गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने आगे कहा कि भाई के हत्यारे के पिछे कुछ प्रभावशाली नेताओं का सहयोग मिल रहा है। जिसके कारण पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
नेपाल के विराटनगर स्थित होटल में मिला शव
बता दें कि ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के संचालक रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे लेकिन रविवार की सुबह अचानक खबर आई देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि शव पर गहरे चोट के कुछ निशान होने की बात सामने आई है।
नेपाल पुलिस कर रही जांच
दरअसल यह मामला संदिग्ध होने की वजह से नेपाल की पुलिस इसकी गहन जांच कर रही है। फिलहाल प्रिंस यादव की मौत का राज पूरी तरह सामने नहीं आ पाया है , इस मामले में नेपाल पुलिस में 4 भारतीय नागरीकों को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढे़ें- जेल में ही रहेंगे खान सर के गार्ड्स: कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार, रौशन आनंद पर सोमवार को होगी सुनवाई
कैसे शुरु हुआ कोचिंग विवाद?
आपको बता दें कि 2 जून की रात खान सर उर्फ फैजल खान के KGS कोचिंग सेंटर पर तोड़फोड़ और मारपीट की घटना हुई थी। इस पर खान सर ने आरोप लगाया था कि रौशन सर के कोचिंग सेंटर के कुछ लोगों के द्वारा यह हमला कराया गया था। जिसके बाद पटना पुलिस ने इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए रौशन आनंद समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी दौरान रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल मे संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की खबर से पूरा मामला चर्चा का विषय बन गया है।
