पप्पू यादव को जान से मारने की ऑफिशियल धमकी, आरोपी ने छोड़ा पता-आधार और नंबर, परिवार को भी उड़ाने की कही बात
Pappu Yadav Death Threat: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव और उनके परिवार को उनकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस और साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- Written By: प्रिया जैस
पप्पू यादव (सौजन्य-IANS)
Purnia MP Pappu Yadav Death Threat: बिहार में पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और उनके परिवार की जान को खतरा होने की बात सामने आ रही है। पप्पू यादव और उनके परिवार को एक ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी भरे संदेश से पूरे पूर्णिया में हड़कंप मच गया है।
इस मामले में पप्पू यादव ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल FIR दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। सांसद कार्यालय की ओर से नई दिल्ली के डीसीपी को भेजे गए पत्र के अनुसार, 28 जुलाई को ‘पप्पूयादवडॉटओआरजी’ वेबसाइट के शिकायत पोर्टल पर दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गईं। शिकायत में सांसद को गोली मारकर हत्या करने और उनके पूरे परिवार को बम से उड़ा देने की खुली धमकी दी गई है।
आरोपी ने बताया पता-ठीकाना
पत्र में कहा गया है कि धमकी भेजने वाले ने अपना नाम मुकेश मिश्रा बताया है। शिकायत में मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार संख्या है। साथ ही पता मधुबनी, बिहार दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
200% गारंटी है, हम बांकीपुर जीतेंगे! प्रशांत किशोर ने भरी हुंकार, वोटिंग से पहले जन सुराज के 16 नेता गिरफ्तार
बांकीपुर उपचुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप! BJP ने RO को लिखा पत्र, EPIC ID की सख्त जांच की मांग
उपचुनाव का महासंग्राम: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर आज मतदान, जानिए हर सीट का समीकरण
Bihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना
Lok Sabha MP Rajesh Ranjan alias Pappu Yadav has written to the DCP, New Delhi, seeking immediate registration of an FIR after he and his family received death threats through his official website. The letter also seeks the accused's arrest and enhanced security for the MP and… pic.twitter.com/BUO3orU6Nh — IANS (@ians_india) July 29, 2026
सांसद ने डीसीपी को लिखा पत्र
पूर्णिया सांसद के कार्यालय ने पत्र में लिखा कि मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए इसे सीधे डीसीपी स्तर पर संबोधित किया जा रहा है, ताकि त्वरित जांच और कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। पत्र में अनुरोध किया गया है कि उपरोक्त तथ्यों के आधार पर संबंधित थाने में तत्काल प्रभाव से प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए और जांच की प्रगति से कार्यालय को अवगत कराया जाए।
यह भी पढ़ें – बांकीपुर उपचुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप! BJP ने RO को लिखा पत्र, EPIC ID की सख्त जांच की मांग
साथ ही सांसद और उनके परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक निवारक और सुरक्षात्मक कदम उठाने का भी आग्रह किया गया है। पत्र में कहा गया है कि एक जनप्रतिनिधि और उनके परिजनों को इस तरह की सार्वजनिक धमकी मिलना बेहद चिंताजनक है और इससे सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
आईपी एड्रेस ट्रेस करने में जुटी साइबर पुलिस
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव बीते कुछ समय से बिहार और राष्ट्रीय मुद्दों पर मुखर हैं। उनके बयानों और सामाजिक कार्यों के कारण वे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। पुलिस साइबर सेल की मदद से आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। फिलहाल, वेबसाइट के सर्वर लॉग, शिकायत पोर्टल पर दर्ज विवरण और दिए गए मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।
