Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना

Bihar Government Jobs: बिहार सरकार ने TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षक पदों की अधियाचना BPSC को भेज दी है। अब आयोग के जल्द भर्ती अधिसूचना जारी करने की संभावना बढ़ गई है।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jul 29, 2026 | 05:33 PM

बिहार शिक्षक भर्ती (एआई नीर्मित)

Follow Us
Follow Us:

Bihar TRE 4 BPSC Teacher Recruitmen 2026: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा विभाग की ओर से अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के माध्यम से दी। उन्होंने इसे युवाओं के लिए ऐतिहासिक अवसर बताते हुए कहा कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार सृजन के अपने संकल्प को लगातार आगे बढ़ा रही है।

प्रस्तावित भर्ती में कक्षा 1 से 5 तक के लिए 3,847, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8,563, कक्षा 9 से 10 तक के लिए 3,877 तथा कक्षा 11 से 12 तक के लिए 16,101 पद शामिल हैं। लंबे समय से शिक्षक अभ्यर्थी चौथे चरण की भर्ती अधिसूचना जारी करने की मांग कर रहे थे। अब अधियाचना बीपीएससी को भेजे जाने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग जल्द ही भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी करेगा। इसके बाद आवेदन, परीक्षा और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा।

युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका

सीएम सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के युवाओं के लिए ‘ऐतिहासिक सौगात’ बताते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?

शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO

राजस्थान में 24,752 सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती, बिना पढ़ाई भी कर सकेंगे आवेदन; नहीं होगी लिखित परीक्षा

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम

खुशखबरी! बिहार के युवाओं के लिए एक और ऐतिहासिक सौगात। TRE-4 के अंतर्गत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में… — Samrat Choudhary (@samrat4bjp) July 29, 2026

32,388 पदों पर होगी भर्ती

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि टीआरई-4 के तहत कुल 32,388 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें कक्षा 1 से 5 तक के लिए 3,847 पद, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8,563 पद, कक्षा 9 से 10 तक के लिए 3,877 पद तथा कक्षा 11 से 12 तक के लिए 16,101 पद शामिल हैं। शिक्षक अभ्यर्थी लंबे समय से चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर विभिन्न छात्र और अभ्यर्थी संगठनों की ओर से कई बार प्रदर्शन और आंदोलन भी किए गए थे।

अभ्यर्थियों की लंबे समय से थी मांग

दसअसल अभ्यर्थियों का कहना था कि पिछले चरणों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी टीआरई-4 की अधिसूचना जारी नहीं होने से हजारों उम्मीदवार असमंजस की स्थिति में थे। अब शिक्षा विभाग की ओर से अधियाचना बीपीएससी को भेजे जाने के बाद माना जा रहा है कि आयोग जल्द ही भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिसूचना जारी कर सकता है। इसके बाद आवेदन, परीक्षा और नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें- प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलेगी सरकारी नौकरी और पेंशन, बिहार के इस नेता ने कर दिया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO

सरकारी स्कूलों को मिलेगा लाभ

राज्य सरकार का कहना है कि नई नियुक्तियों से सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वहीं, बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर भी प्राप्त होगा। तो वहीं सरकार के इस फैसले को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच उत्साह देखा जा रहा है और अब उनकी निगाहें बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से जारी होने वाली परीक्षा की तिथि पर टिकी हैं।

Bihar tre 4 teacher recruitment 32388 posts bpsc

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 05:33 PM

Topics:  

  • Bihar Government
  • Bihar News
  • BPSC
  • Government Job
  • Samrat Chaudhary

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.