मोदी चुनाव जीतते नहीं, वोट चुराते हैं…BJP नेता 2-2 राज्यों में कर रहे वोट, राहुल ने फिर लगाए आरोप
Rahul Gandhi Election Rally in Bihar: बिहार चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यानी आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किशनगंज में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने पीएम मोदी पर वोट चोरी का आरोप लगाया।
- Written By: रंजन कुमार
पीएम मोदी और राहुल गांधी।
Rahul Gandhi Latest Statement: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वोट चोरी का आरोप लगाया। बिहार चुनाव प्रचार के आखिरी दिन किशगंज में महागठबंधन उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित रैली में कहा कि मोदी-शाह चुनाव जीतते नहीं हैं। ये दोनों वोट चुराते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नेता दो-दो राज्यों में वोट कर रहे हैं। राहुल ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा और एसआईआर पर सवाल उठाए।
बिहार में भी करने वाले हैं वोट चोरी
राहुल गांधी ने कहा कि ये लोग (BJP) हरियाणा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में वोट चोरी कर के सरकार बनाए हैं। अब बिहार में भी ये यही करने वाले हैं। कांग्रेस सांसद ने पूछा कि आपने हरियाणा वाला हाइड्रोजन बम देखा है या नहीं। मैंने इनकी बोलती बंद क दी है। मैंने आरोप लगाया कि मोदी और चीफ इलेक्शन कमिश्नर वोट चोरी कर रहे। मोदी जी ने एक बार नहीं कहा है कि राहुल झूठ बोल रहा है। मैं वोट चोरी नहीं कर रहा। ये बोल नहीं सकते हैं, क्योंकि मैंने जो आरोप लगाए हैं, वो सही हैं।
आप लोगों का मूड कैसा है?
राहुल गांधी ने सभा में मौजूद लोगों से पूछा-आपका मूड कैसा है? हिंदुस्तान में 2 विचारधाराओं की लड़ाई है। एक आरएसएस, जो जाति-भाषा, महिला-पुरुष को बांटना चाहता है। दूसरी तरफ महागठबंधन, जो देश को जोड़ना चाहता है। हर धर्म- जाति जोड़ना चाहता है। मैंने 4 हजार किमी यात्रा की। उसका एक मकसद था। नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना।
सम्बंधित ख़बरें
सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
Son Kills Father: पिता से झगड़ा बना मौत की वजह, बेटे ने किया दिल दहला देने वाला कांड
यह भी पढ़ें: बूढ़े हो गए हैं राहुल गांधी…शादी भी नहीं की, भाजपा सांसद ने पूछा-कोलंबिया, वियतनाम क्यों जा रहे
मोदी के खून में नफरत
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी के खून में नफरत है। वो बांटना और नफरत फैलाना चाहते हैं। मेरे खून में मोहब्बत है। हम दोनों में फर्क है। उनको नफरत से क्या मिलता है? इससे इनको देश का धन मिलता है। जनता को डराते हैं, जब जनता डरती है तो ये सही सवाल नहीं पूछती है। इस प्रदेश की राजनीति में 3-4 सवाल हैं। पहला युवा को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है। दूसरा बिना शिक्षा कैसे मिलेगा। तीसरा बिहार में यूनिवर्सिटी बेची जा रही या बंद हो रही है। युवा दूसरे प्रदेशों में मजदूरी कर रहा है। राहुल ने आगे कहा, ये लोग अडाणी, अंबानी के लिए काम करते हैं। हमलोग किसान और मजदूरों के लिए काम करते हैं। हम युवाओं को रोजगार देना चाहते हैं।
