Son Kills Father: पिता से झगड़ा बना मौत की वजह, बेटे ने किया दिल दहला देने वाला कांड
Son Kills Father In Bihar: चैनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में मामूली विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
- Written By: वंदना शर्मा
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स सोशल मीडिया)
Bihar Family Dispute Murder: बिहार के कैमूर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। चैनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में मामूली विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक की पहचान बरकट्टा टोला निवासी चुल्हन बिंद के रूप में हुई है। घटना मंगलवार रात की है। पुलिस ने बुधवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बेटे ने छोटी सी बात पर ले ली पिता की जान
मिली जानकारी के मुताबिक सोनू बिंद ने अपने घर के गलियारे में बकरी बांध रखी थी। उसके पिता चुल्हन बिंद ने अपने बेटे को रास्ते से बकरी हटाकर दूसरी जगह बांधने को कहा था। बस इतनी सी बात पर सोनू नाराज हो गया और अपने पिता से कहासुनी करने लगा। तभी देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि उसने लाठी-डंडे से अपने पिता पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
भरत तिवारी के खिलाफ केस जुटा रही पुलिस, श्राद्धकर्म खत्म होते ही तेज की जांच, देश भर में शुरू हस्ताक्षर अभियान
मुश्किल में खान सर? बॉडीगार्ड्स के हथियारों के ‘अवैध’ इस्तेमाल का दावा, 3 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
भारत भूषण तिवारी मामले में CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 30 जून को होगी बड़ी सुनवाई
बिहार में जल्द होगी झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत; पटना समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट
पिता ने अस्पताल के बीच रास्ते में तोड़ा दम
इस घटना के बाद परिजन तुरंत घायल चुल्हन बिंद को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। आपको बता दें कि सदर अस्पताल के डॉक्टर ने उनकी लगातार बिगडती हलात को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर भेज दिया।
उनके परिजन उन्हें वाराणसी लेकर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वृद्ध पिता की मौत के बाद परिजन शव लेकर चैनपुर थाना पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान बरकट्टा टोला निवासी चुल्हन बिंद के रूप में हुई है। घटना मंगलवार रात की है। पुलिस ने बुधवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें: भरत तिवारी के खिलाफ केस जुटा रही पुलिस, श्राद्धकर्म खत्म होते ही तेज की जांच, देश भर में शुरू हस्ताक्षर अभियान
मामले से संबंधित धाराओं में शिकायत दर्ज
आईएएनएस के साथ हुई बातचीत में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मामले से संबंधित धाराओं में शिकायत दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह भी बता दें, कि इस घटना के बाद मृतक के परिवार में पूरा मातम का माहौल बना हुआ है। इस वारदात से गांव के लोग भी एकदम से हैरान हैं।
