बूढ़े हो गए हैं राहुल गांधी...शादी भी नहीं की, भाजपा सांसद ने पूछा-कोलंबिया, वियतनाम क्यों जा रहे

Nishikant Dubey on Rahul Gandhi: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि शादी नहीं करने इसका मतलब यह नहीं है कि वो जवान हैं।
Nishikant Dubey said that Rahul Gandhi has grown old and is not even married
राहुल गांधी और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे। इमेज सोर्स- सोशल मीडिया।
Updated on

Rahul Gandhi Has Grown Old: बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच भाजपा सांसद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को युवा कहने पर आपत्ति जताई है। इतना ही नहीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल अब बूढ़े हो चुके हैं। वो शादी नहीं करेंगे, उसका मतलब यह नहीं है कि वो जवान ही हैं। निशिकांत ने कहा कि हम दोनों की उम्र बराबर है। मेरे दो बेटे हैं, जिनकी शादी की उम्र हो गई हैं। मैं बूढा हो गया हूं और राहुल भी बूढे हैं। बता दें, फिलहाल राहुल बिहार चुनाव में काफी सक्रिय हैं। पिछले छह महीने से वह लगातार बिहार के दौरे कर रहे हैं। वहीं, निशिकांत दुबे भी भाजपा के दिग्गज नेता हैं।

आपके परिवार की इटली में कितनी संपत्ति है?

झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत ने राहुल के विदेश दौरे पर सवाल उठाते हुए पूछा कि उनका परिवार कहता है कि राहुल के पास कोई संपत्ति नहीं है तो सारा पैसा कहां से आ रहा है? राहुल कोलंबिया, वियतनाम या कंबोडिया क्यों जा रहे हैं? किस कारण से विदेश दौरे करते हैं? आपके परिवार की इटली में कितनी संपत्ति है? हर एक चीज की जांच होगी।

जेन-जी आपको खदेड़ेगा

भाजपा सांसद ने कहा, राहुल गांधी की उम्र 55-56 साल है। जेन-जी जब आएगा, तब आपको खदेड़ेगा। जब विदेश में संपत्ति नहीं है तो राहुल बराबर विदेश क्यों जा रहे हैं? ऐसे कई सवाल उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से की है।

हाल में राहुल ने अपनी शादी पर दिया था बयान

राहुल गांधी ने अगस्त के आखिरी सप्ताह में बिहार में एसआईआर को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी शादी को लेकर खुद बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके पिता से बातचीत चल रही है। दरअसल, तेजस्वी ने कहा था कि मैं अपने चिराग पासवान को शादी करने की सलाह देता हूं। इस पर राहुल ने खुद माइक लेकर कहा था कि यह सलाह मुझ पर भी लागू होती है। उनके पिता से बात जारी है।

राहुल को दूल्हा के रूप में देखना चाहते हैं: तेजस्वी

उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी ने आगे कहा था कि बिल्कुल हम राहुल गांधी जी को भी दूल्हे के रूप में देखना चाहते हैं। उनको अब शादी कर लेनी चाहिए। उनकी मां की भी बहुत इच्छा है। हम सभी उनके बारात में शामिल होना चाहते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com