-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Uttarakhand Completes 25 Years Of Its Establishment Pm Modi Dignitaries Extend Their Greetings
उत्तराखंड स्थापना के 25 साल पूरे: पीएम मोदी समेत दिग्गजों ने दी बधाई, आज होगा बड़ा कार्यक्रम
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Uttarakhand स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने बधाई दी है। पीएम मोदी देहरादून में शिक्षा, सिंचाई और खेल सेक्टर की परियोजना का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे और डाक टिकट जारी करेंगे

उत्तराखंड स्थापना के 25 साल पूरे होने पर प्रदेश आएंगे पीएम, फोटो- सोशल मीडिया
25 Years of Uttarakhand: प्रकृति की गोद में बसी ‘देवभूमि’ उत्तराखंड की स्थापना को 25 साल पूरे हो गए हैं। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई प्रमुख नेताओं ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
उत्तराखंड राज्य की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख नेताओं ने राज्य के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रकृति की गोद में बसी हमारी यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रही है। उन्होंने यहां के विनम्र, कर्मठ और देवतुल्य लोगों के सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया पोस्ट
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार रात ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि देवभूमि उत्तराखंड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस खास अवसर पर, पीएम मोदी 9 नवंबर को राज्य के गठन के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचेंगे। दोपहर करीब 12:30 बजे, वह इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शिक्षा, सिंचाई और खेल सहित कई सेक्टर से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, उन्हें एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करने का शुभ अवसर मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
पीलीभीत में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का गौ-रक्षा का आह्वान, बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो होगा बड़ा आंदोलन
हरिद्वार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांव में बवाल के बाद 9 लोग हिरासत में
16 दिन पहले बेटे की मौत, अब मां ने भी छोड़ी दुनिया… जसपाल राणा के 50वें जन्मदिन पर नहीं रही श्यामा देवी
रक्षा मंत्री और पूर्व सीएम ने आंदोलनकारियों को किया नमन
उत्तराखंड रजत जयंती के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध संस्कृति की भूमि यह राज्य आने वाले वर्षों में निरंतर प्रगति, शांति और समृद्धि की नई ऊंचाइयां छूता रहे।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहे रमेश पोखरियाल निशांक ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने जोर दिया कि यह वही पवित्र भूमि है जहां ऋषियों का तप, सैनिकों का शौर्य और मातृशक्ति का त्याग एक साथ प्रवाहित होता है। निशांक ने इस अवसर पर उन सभी अमर आंदोलनकारियों को नमन किया, जिन्होंने राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया।
योगी और रेखा गुप्ता ने भी दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उत्तराखंड की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पौराणिक परंपराओं की पावन धरा, पवित्र स्थलों से समृद्ध ‘देवभूमि’ उत्तराखंड राज्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध बन रहा है।
यह भी पढ़ें: स्ट्रॉन्ग रूम में CCTV बंद, आधी रात को पिकअप की एंट्री, RJD के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी उत्तराखंड के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि हिमालय की गोद में बसा यह राज्य गंगा-यमुना का उद्गम स्थल और चारों धामों की पुण्यभूमि होने के कारण हमारी संस्कृति, अध्यात्म और प्रकृति की अनुपम विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और प्रगति के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है।
Uttarakhand completes 25 years of its establishment pm modi dignitaries extend their greetings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, धीरेंद्र शास्त्री के साथ किए बालाजी के दर्शन, महाआरती और यज्ञ में हुए शामिल
Jul 03, 2026 | 11:11 AMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: गायिका आशा भोसले के नाम पर शुरू होगा ‘जीवन गौरव पुरस्कार’, मिलेंगे 10 लाख
Jul 03, 2026 | 11:10 AMVaranasi: पुलिस की वर्दी पहनकर जमाता था रौब, खुद को रसूखदार अधिकारी बताकर अवैध वसूली करता था फर्जी दरोगा
Jul 03, 2026 | 11:03 AMअकोला के जल स्त्रोत में हुयी आपूर्ति: काटेपूर्णा बांध में अब केवल सिर्फ 19.61% पानी शेष
Jul 03, 2026 | 10:56 AMKhashaba Teaser Out: ‘धुरंधर’ के बाद जियो स्टूडियोज की नई पेशकश, ‘खाशाबा’ का दमदार टीजर रिलीज
Jul 03, 2026 | 10:53 AMExplainer: ₹115 लीटर बिक रहा पेट्रोल…सरकार की लागत आधी से भी कम, फिर ईंधन इतना महंगा क्यों? समझिए पूरा खेल
Jul 03, 2026 | 10:48 AMPrayagraj: भाकियू (युवा) का जल सत्याग्रह, भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर सीएम के नाम सौंपा 20 सूत्रीय ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 10:43 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














