- Hindi News »
- Bihar »
- Prashant Kishor Summoned By Patna Court In Defamation Case Filed By Ashok Chaudhary
प्रशांत किशोर की बढ़ी मुश्किलें, मानहानि केस में कोर्ट का बुलावा, 17 अक्टूबर को होना होगा पेश
BJP और JDU नेताओं पर लगातार हमले कर रहे पीके को कोर्ट ने 17 अक्टूबर को तलब किया है। JDU मंत्री अशोक चौधरी ने किशोर के खिलाफ अपनी बेटी सांभवी के लिए की गई टिप्पणी पर मुकदमा दायर किया था।
- Written By: सौरभ शर्मा

मानहानि केस में प्रशांत किशोर को कोर्ट का बुलावा (फोटो- सोशल मीडिया)
Bihar की राजनीति में अपने तीखे बयानों से एनडीए नेताओं पर लगातार हमलावर जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर की मुश्किलें अब बढ़ती दिख रही हैं। पटना की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) कोर्ट ने उन्हें एक मानहानि मामले में समन जारी किया है। यह मामला जेडीयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी ने दायर किया था, जिसमें प्रशांत किशोर को अब 17 अक्टूबर को कोर्ट के सामने पेश होने का आदेश दिया गया है। यह बुलावा पीके के उन आरोपों के बाद आया है, जिससे बिहार की सियासत में हलचल मची हुई है।
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब प्रशांत किशोर ने सार्वजनिक तौर पर यह आरोप लगाया था कि मंत्री अशोक चौधरी ने अपनी बेटी शांभवी चौधरी के लिए पैसे के बल पर टिकट खरीदा था। पीके ने दावा किया था कि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) से समस्तीपुर का लोकसभा टिकट पैसों के दम पर हासिल किया गया, जिसके बाद शांभवी सांसद बनीं। अशोक चौधरी ने इन आरोपों को अपनी और अपने परिवार की प्रतिष्ठा पर हमला बताते हुए पहले पीके को कानूनी नोटिस भेजा और फिर जून महीने में पटना कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया।
200 करोड़ की संपत्ति और नए आरोप
पुराना मामला कोर्ट में चल ही रहा था कि पिछले शुक्रवार को प्रशांत किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अशोक चौधरी और उनके परिवार पर और भी गंभीर आरोप लगा दिए। पीके ने दावा किया कि अशोक चौधरी ने अपनी बेटी शांभवी की सगाई से शादी के बीच पटना में 38 करोड़ रुपये की पांच जमीनें खरीदीं। इतना ही नहीं, उन्होंने चौधरी पर दो साल में 200 करोड़ की बेनामी संपत्ति बनाने का भी आरोप लगाया। इन आरोपों में प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी की पत्नी नीता चौधरी, बेटी शांभवी, दामाद सायन कुणाल और उनकी समधन अनिता कुणाल को भी शामिल कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
निशांत कुमार का CM बनना तय! समर्थन में आए आनंद मोहन सिंह; भाजपा के इस नेता का भी लिया नाम
‘निशांत क्यों नहीं?’ नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले बिहार के अगले CM पर बोले अशोक चौधरी; दिया बड़ा संकेत
बिहार की सियासत में बड़े उलटफेर की आहट! 30 तारीख को इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, सूत्रों का बड़ा दावा
नीतीश के दिल्ली जाने से पहले JDU में फूट! सांसद गिरधारी यादव को बाहर निकालने की तैयारी, ओम बिरला को भेजा नोटिस
यह भी पढ़ें: सांसें रोक देगी खबर: मुंह में पत्थर ठूंसे, फेवीक्विक से होंठ चिपकाए; 15 दिन के मासूम के साथ हैवानियत
अशोक चौधरी का पलटवार, 100 करोड़ का नया नोटिस
प्रशांत किशोर के इन नए और सनसनीखेज आरोपों पर अशोक चौधरी ने भी तीखा पलटवार किया है। उन्होंने इन आरोपों को सरासर झूठ और बेबुनियाद बताते हुए प्रशांत किशोर को 100 करोड़ रुपये का एक और मानहानि नोटिस भेजा है। चौधरी ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बेटी शांभवी ने जो भी जमीन खरीदी है, वह अपनी वैधानिक आय से खरीदी है और इसका पूरा ब्योरा चुनावी शपथ पत्र में दिया गया है। वहीं, इस मामले पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी अशोक चौधरी से पार्टी की ओर से इन आरोपों पर सफाई देने को कहा है।
Prashant kishor summoned by patna court in defamation case filed by ashok chaudhary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














