-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Bangkok Viral Video Road Collapses 50m Sinkhole Near Hospital
सड़क के बीचोबीच बन गया विशाल ‘पाताललोक’, सारी गाड़ियों पर लग गया ब्रेक; VIDEO देख दहल जाएंगे आप
- Written By: अमन उपाध्याय
Road collapse in Bangkok: बैंकॉक से एक डराने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि सड़क का एक बड़ा हिस्सा धीरे-धीरे धंस रहा है। देखते ही देखते गड्ढा लगातार बढ़ता गया और चार लेन वाली सड़क...

सड़क के बीचोबीच बन गया विशाल 'पाताललोक', फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Bangkok Road collapse: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक देखते-देखते सड़क अचानक धंस गई, जिससे वहां 50 मीटर गहरा गड्ढा बन गया। वजीरा अस्पताल के आसपास का इलाका इस विशाल सिंकहोल के कारण खाली करवा दिया गया और ट्रैफिक पूरी तरह बंद कर दिया गया। इस हादसे में कुछ वाहन गिर गए और सड़क पर लगे बिजली के खंभे भी ढह गए।
‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के अनुसार, यह घटना बुधवार सुबह हुई, जब बैंकॉक के एक अस्पताल के सामने अचानक 50 मीटर गहरा सिंकहोल फट पड़ा। इसमें कारें और बिजली के खंभे धंस गए, जिससे शहर में हड़कंप मच गया। माना जा रहा है कि पास में निर्माणाधीन अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन इस हादसे का कारण हो सकता है। इस भयानक घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं।
बिजली के तार गिरने मचा हड़कंप
स्थानीय अधिकारियों ने थाईलैंड की राजधानी के ऐतिहासिक पुराने शहर में सैमसेन रोड पर वजीरा अस्पताल के आसपास की सड़कों को सुबह लगभग सात बजे बंद कर दिया। इसका कारण एक विशाल गड्ढा था, जो अचानक बन गया। पाइपलाइन टूट जाने से पानी जोरदार तरीके से बहने लगा, जबकि बिजली के तार गिरने से खतरनाक चिंगारियां निकल रही थीं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सम्बंधित ख़बरें
इराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
यूक्रेन के ड्रोन अटैक से दहला रूस! सेंट पीटर्सबर्ग में मची भारी तबाही; 50 उड़ानें ठप
California Diwali Holiday: कैलिफोर्निया कोर्ट का फैसला! नहीं मिलेगी दिवाली की सरकारी छुट्टी, कानून हुआ निरस्त
नस्लवाद का आरोप खारिज कर बोले Elon Musk- मेरी पार्टनर आधी भारतीय हैं, बताया बेटे का नाम
देखें VIDEO-
WATCH: Massive sinkhole opens up in Bangkok, swallowing parts of a busy street pic.twitter.com/401tq7fB5f — BNO News Live (@BNODesk) September 24, 2025
सड़क किनारे इमारतों के लिए बड़ा खतरा
सार्वजनिक अस्पताल के सामने 30×30 मीटर चौड़ा और 50 मीटर गहरा गड्ढा अचानक खुल गया। आसपास रहने वाले लोग और अस्पताल के मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया ताकि किसी तरह का हादसा न हो। गड्ढा खुलने के दौरान सड़क पर कई वाहन मौजूद थे, जिन्हें लोग तुरंत पीछे खींचकर सुरक्षित स्थान पर ले गए।
Sudden road collapse shocks Bangkok this morning pic.twitter.com/HOnvTaB4ZE — non aesthetic things (@PicturesFoIder) September 24, 2025
थाईलैंड के सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, सिंकहोल का आकार बढ़ रहा है, लेकिन अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। क्षेत्र में आपातकालीन और इंजीनियरिंग टीम नुकसान को रोकने और इलाके को सुरक्षित बनाने के लिए काम कर रही हैं। स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है, क्योंकि गड्ढा आसपास के इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए खतरा बन गया है। गवर्नर ने बताया कि यह हादसा बड़े पैमाने पर बारिश और आने वाले सुपर टाइफून की संभावना के बीच हुआ। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में दिख रहा है कि गड्ढे के पास वाहन पीछे हट रहे हैं, क्योंकि फुटपाथ धंस गया है और जमीन के नीचे एक गहरी खाई बन गई है।
यह भी पढ़ें:- ट्रंप के काफिले में फंस गए मैक्रों, US पुलिस ने रोकी कार, और फिर… VIDEO में देखें सारा माजरा
बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सिट्टीपंट ने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है, लेकिन तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह हादसा भूमिगत रेलवे स्टेशन के निर्माण के कारण हुआ। वहीं, अस्पताल ने बताया कि सुरक्षा कारणों से वह अगले दो दिनों के लिए ओपीडी सेवाएं बंद करेगा
Bangkok viral video road collapses 50m sinkhole near hospital
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक के बांधों में जलस्तर 72% पार, गंगापुर समूह के डैम 92.86 प्रतिशत भरे, 1.76 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
Jul 24, 2026 | 04:05 PMNEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
Jul 24, 2026 | 04:05 PMMP में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था फेल; चेकपोस्ट बंद होने से राजस्व में 60% की भारी गिरावट
Jul 24, 2026 | 04:02 PMमथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से दंपती की मौत, जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा मासूम
Jul 24, 2026 | 03:58 PMLord Vishnu : देवशयनी एकादशी के दिन जरूर करें ये 6 काम, भगवान विष्णु की कृपा से बन जाएंगे सभी बिगड़े काम
Jul 24, 2026 | 03:57 PMAkola News: अकोला में महाराष्ट्र बंद का असर, बाजार बंद रहे; कुछ जगहों पर विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 03:54 PMRaksha Bandhan: रक्षाबंधन पर साई पल्लवी के इन एलिगेंट साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन, सादगी में दिखें खूबसूरत
Jul 24, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














