

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। लगातार भारत से हारने के बाद टीम को ही शर्मिंदगी झेलनी पड़ी, और अब उसके खिलाड़ी भी मैदान पर लगातार बेइज्जती का सामना कर रहे हैं। भारत के खिलाफ खेले गए मैच में खिलाड़ियों को जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा था। अब इसी कड़ी में श्रीलंका के खिलाफ भी उन्हें मुश्किलें उठानी पड़ी हैं।
पाकिस्तान और श्रीलंका के मुकाबले में अबरार अहमद को स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा के बीच मैदान पर हजारों दर्शकों के बीच बेइज्जती का सामना करना पड़ा। दरअसल, अबरार अहमद ने हसरंगा का विकेट लेने के बाद उनके ही सिग्नेचर स्टाइक की नकल की। फिर हसरंगा कहां पीछे रहने वाले थे। जब उनकी बारी आई तो उन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाज को आउट किया और फिर उसी अंदाज में जश्न मनाया। हसरंगा ने पाकिस्तान बल्लेबाज को आउट करने के बाद अबरार के स्टाइल में विकेट का जश्न मनाया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जहां पर फैंस अबरार के जमकर मजे ले रहे हैं।
अबरार अहमद ने मैदान पर तकरार की शुरुआत की। उन्होंने हसरंगा के विकेट लेने के बाद उनके मशहूर 'सेल-फोन स्टाइल' सेलिब्रेशन की नकल की, जिसे देखकर कई लोग हैरान रह गए। हसरंगा भी चुप नहीं रहे और पाकिस्तान के बल्लेबाज सईम अयूब को आउट करने के बाद उसी अंदाज में जवाब दिया।
हसरंगा ने अबरार की नकल करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दिखाई। सोशल मीडिया पर इस दृश्य ने लोगों का ध्यान खींचा और काफी चर्चा पैदा की। कुछ ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया, वहीं कई लोग इसे सिर्फ मजाक और मनोरंजन के तौर पर देख रहे हैं। हसरंगा के इस जवाब ने पूरे मामले को और भी दिलचस्प बना दिया।
यदि बात करें मुकाबले की तो पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करने श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाज इस मुकाबले में प्लॉप साबित हुए। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को 133 रन पर रोक दिया। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने 28 रन देकर 3 विकेट झटके।
अबरार अहमद ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। वहीं, हारिस रऊफ और हुसैन तलत को 2-2 विकेट मिला। पाकिस्तान ने इस स्कोर को 18 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी जिंदा रही।