भोजपुरी स्टार पवन सिंह को BJP ने दिया MLC का टिकट, इन 4 नेताओं को बनाया उम्मीदवार, देखें लिस्ट
Bihar MLC Election: BJP ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता और गायक पवन सिंह को भी टिकट दिया गया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
पवन सिंह, अमित शाह (Image- Social Media)
Bihar BJP MLC Candidate List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता और गायक पवन सिंह को भी टिकट दिया गया है। पवन सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बिहार की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। बीजेपी ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए कुल चार उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।
बीजेपी ने पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया सेल के सह प्रमुख संजय मयूख को फिर से विधान परिषद का टिकट दिया है। इसके साथ ही भोजपुरी अभिनेता और सिंगर पवन सिंह को भी भाजपा विधान परिषद भेज रही है। इस लिस्ट में अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित का भी प्रत्याशी के तौर पर नाम है।
बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए बीजेपी की लिस्ट
- पवन सिंह
- संजय मयूख
- अनिल कुमार ठाकुर
- शीला पंडित
सम्राट चौधरी ने दी बधाई
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 हेतु भारतीय जनता पार्टी की ओर से घोषित सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
सम्बंधित ख़बरें
NEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
पटना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल, सदाकत आश्रम के बाहर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर; देखें VIDEO
पटना में राजभवन मार्च के दौरान बड़ा बवाल! वॉटर कैनन और लाठीचार्ज से तितर-बितर हुए छात्र, देखें VIDEO
बिहार में 551 मॉडल स्कूलों का भगवाकरण, रंग और नाम बदलने पर NDA में ही रार; विपक्ष के साथ-साथ JDU भी हमलावर
बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 हेतु भारतीय जनता पार्टी की ओर से घोषित सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।#NDA4Bihar #BJP4Bihar pic.twitter.com/TI2aJ2UlcW — Samrat Choudhary (@samrat4bjp) June 5, 2026
एसएलसी चुनाव पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा घोषित सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा ति आप सभी के उज्ज्वल भविष्य और चुनावी सफलता के लिए मेरी मंगलकामनाएं।
बीजेपी के खिलाफ लड़ा था लोकसभा चुनाव
बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से पवन सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था हालांकि पवन सिंह उस समय बिहार की किसी सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने आसनसोल से चुनाव लड़ने से मना कर दिया और बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय मैदान में उतर गए थे।
यह भी पढ़ें- खान सर विवाद पर JDU नेता नीरज कुमार का बड़ा बयान, बोले- गोलीबारी का दावा करने वाले ही सवालों के घेरे में
काराकाट से एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ पवन सिंह ने चुनाव लड़ा था लेकिन इस चुनाव में दोनों को हार मिली और इस सीट से विपक्ष के उम्मीदवार की जीत हो गई। लंबे समय तक चले सियासी ड्रामे के बाद पवन सिंह बिहार विधानसभा चुनाव से पहले फिर से बीजेपी में शामिल हुए।
