Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट

Nationwide NEET Protest: दिल्ली में जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई के बाद यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, एमपी, राजस्थान और हरियाणा में नीट अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन हुआ तेज।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 24, 2026 | 04:05 PM

6 राज्यों में फैला नीट प्रोटेस्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)

Follow Us
Follow Us:

All IndiaNEET Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET) पेपर लीक मामले और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘चलो संसद’ मार्च निकाल रहे छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई की गूंज अब पूरे देश में सुनाई देने लगी है।

राजधानी दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज और धक्का-मुक्की के विरोध में उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और हरियाणा में भी छात्रों और युवाओं का आक्रोश भड़क उठा है। देश के विभिन्न राज्यों में जंतर-मंतर की तर्ज पर अनिश्चितकालीन धरने और प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

चंद्रशेखर आजाद देंगे समर्थन

उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों और नीट अभ्यर्थियों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन तेज कर दिया है। लखनऊ में शुक्रवार (24 जुलाई) को अभ्यर्थियों ने शिक्षा राज्यमंत्री के आवास का घेराव किया, जिसके बाद पुलिस ने दर्जनों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया।

सम्बंधित ख़बरें

Akola News: अकोला में महाराष्ट्र बंद का असर, बाजार बंद रहे; कुछ जगहों पर विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई

NEET Protest का बड़ा असर, दिल्ली में TCS ने बदला ऑफिस प्लान, कर्मचारियों को तुरंत नोएडा-गुरुग्राम शिफ्ट होने क

लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं, मुंबई पुलिस वैन को रोकने वाली वायरल गर्ल रिया अहीर ने सुनाई आपबीती

Yavatmal News: यवतमाल में महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर, छात्रों के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतरे

भीम आर्मी प्रमुख और आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने घोषणा की है कि वे शनिवार (25 जुलाई) को लखनऊ के इको गार्डन पहुंचकर अभ्यर्थियों के इस देशव्यापी आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देंगे। उधर हमीरपुर में भी ब्राह्मण एकता परिषद और छात्रों ने कलेक्ट्रेट तक पैदल जुलूस निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

ये भी पढ़ें- लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं, मुंबई पुलिस वैन को रोकने वाली वायरल गर्ल रिया अहीर ने सुनाई आपबीती

बिहार में पुलिस अलर्ट पर, नवादा में निकाला गया फ्लैग मार्च

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार में बढ़ते छात्र असंतोष के बीच राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है और पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। नवादा शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा का संदेश देने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के नेतृत्व में संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। नवादा जिला प्रशासन और सदर एसडीओ लगातार स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं।

महाराष्ट्र, हरियाणा, एमपी और राजस्थान में भी उग्र हुआ विरोध

महाराष्ट्र में मुंबई के दादर के शिवाजी पार्क में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान रिया नाम की छात्रा द्वारा पुलिस वैन रोकने और प्रदर्शनकारियों को बाहर निकालने के वीडियो वायरल होने के बाद माहौल गरमा गया है।

हरियाणा के कैथल में छात्रों और किसान संगठनों ने संयुक्त रूप से सड़कों पर उतरकर दिल्ली में छात्राओं पर हुई पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ आवाज बुलंद की और मृत छात्रों के परिजनों को आर्थिक मदद देने की मांग की।

मध्य प्रदेश के बालाघाट कलेक्ट्रेट परिसर में सुजल मेश्राम नामक युवक द्वारा ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों के साथ विरोध जताने और सुतली बम फोड़ने की घटना सामने आई, जिसके बाद युवक ने लिखित माफीनामा भी सौंपा।

राजस्थान में जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित पत्रिका गेट पर छात्रों ने दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर गैर-राजनीतिक अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का आया बयान

देशभर में फैल रहे इन आंदोलनों पर RSS के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इन आंदोलनों के पीछे देश और दुनिया की ऐसी ताकतें सक्रिय हैं जो भारत को विकसित, शिक्षित और समर्थ बनने से रोकना चाहती हैं। दूसरी तरफ, छात्रों का स्पष्ट कहना है कि जब तक शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता नहीं आती और जिम्मेदार मंत्री इस्तीफा नहीं देते, उनका गैर-राजनीतिक संघर्ष जारी रहेगा।

Neet paper leak protest spreads to states up bihar maharashtra mp rajasthan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 04:05 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Delhi
  • Mumbai
  • NEET Paper Leak
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.