पटना में राजभवन मार्च के दौरान बड़ा बवाल! वॉटर कैनन और लाठीचार्ज से तितर-बितर हुए छात्र, देखें VIDEO
Patna Protest: पटना में छात्र पेपर लीक के विरोध में और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन की ओर मार्च कर रहे थे। पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग लगाकर छात्रों को रोक दिया।
- Written By: प्रिया जैस
पटना में छात्रों का प्रदर्शन (सौजन्य-एक्स)
Patna Students Protest: बिहार के पटना में बुधवार को बवाल खड़ा हो गया। पटना पुलिस और छात्रों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दरअसल, पटना में छात्र पेपर लीक के विरोध में और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन की ओर मार्च कर रहे थे। इस दौरान पटना पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग लगाकर छात्रों को आगे बढ़ने से रोक दिया।
पुलिस ने छात्रों से वापस लौटने की अपील की, लेकिन छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। देखते-ही-देखते हालात बिगड़ गए और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल और लाठीचार्ज का इस्तेमाल कर छात्रों को तितर-बितर कर रही है। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन कर रहा है।
Happening now Gandhi Maidan Patna . We are Marching till lok bhawan. Students from over the country are united pic.twitter.com/IPDbT2hCsX — Isha (@revgirlisha) July 22, 2026
सम्बंधित ख़बरें
‘ऐसा लगा सब कुछ जानबूझकर हुआ…’ CJP प्रोटेस्ट के बाद छलका सेहबान अजीम का दर्द
तानाशाही का अंत! सामना से उद्धव ठाकरे का मोदी सरकार पर तीखा हमला, युवा आक्रोश से डरी BJP?
Explainer: दिग्गज नेता के बेटे, मोदी कैबिनेट में 2014 से मंत्री; BJP में कितने ताकतवर हैं धर्मेंद्र प्रधान?
‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बिहार के पटना में NEET-UG पेपर लीक के विरोध में और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज किया।
Patna, Bihar: Police used tear gas and resorted to lathi-charge on students protesting against NEET-UG paper leak and demanding Union Minister Dharmendra Pradhan’s resignation pic.twitter.com/RNgaPp2e6z — IANS (@ians_india) July 22, 2026
छात्रों की प्रमुख मांगे
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सरकार से कुछ मांगे रखी थी।
- देशभर में सामने आए पेपर लीक मामलों की फास्ट ट्रैक जांच कराई जाए।
- शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार पर रोक लगे।
- शिक्षा के निजीकरण पर प्रभावी कार्रवाई हो।
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें।
- प्रदर्शनकारियों ने हाल के भर्ती परीक्षा विवादों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को भी उठाया।
यह भी पढ़ें – दिल्ली पुलिस के खिलाफ नहीं होगा एक्शन? सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, CJI बोले- समय बर्बाद न करें
राजभवन मार्च के दौरान बढ़ा तनाव
बुधवार को आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं राजभवन मार्च के लिए निकले थे। पटना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत मार्च को रोका और वापस जाने को कहा। तभी धक्का-मुक्की शुरू हो गई और स्थिति तनावपूर्ण बन गई।
VIDEO | Patna, Bihar: Police use tear gas and water cannon against AISA workers protesting over NEET paper leak issue. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/x42XojQODG — Press Trust of India (@PTI_News) July 22, 2026
वाटर कैनन के बाद लाठीचार्ज
पटना में प्रदर्शनकारियों के बैरिकेडिंग तोड़ने से पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की। इसके बाद भी छात्र नहीं रूके, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और भीड़ को पीछे हटाया गया।
आपको जानकारी दें, कि दिल्ली में भी कॉकरोच जनता पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। इस मामले सोमवार को संसद चलो मार्च पर छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया था, जिसके बाद देश भर में इसको लेकर आक्रोश की लहर दौड़ गई है। संसद में भी विपक्ष लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
