Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पटना में तेजस्वी यादव के आवास के पास गोलीबारी, एक युवक घायल, अपराधी फरार

पटना में तेजस्वी यादव के आवास के करीब गोलीबारी की घटना हुई है। इस घटना में एक युवक को गोली लगी है, जबकि अपराधी मौके से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Jun 19, 2025 | 01:26 PM

तेजस्वी यादव के आवास के पास गोलीबारी

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: बिहार की राजधानी पटना से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पटना में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के आवास के ठीक सामने गोलीबारी की घटना हुई। घटनास्थल के करीब ही तेजस्वी यादव मौर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी आवास मौजूद है। गोलीबारी की इस घटना की वजह से हड़कंप मच गया। खबर के मुताबिक दो लुटेरों ने एक युवक को लूटने की कोशिश की। जब युवक ने विरोध किया तो उस पर गोली चला दी। घटना में युवक का घायल हो गया है और अपराधी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस की जानकारी के मुताबिक पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हमलावर बाइक पर सवार थे। लुटेरों ने सड़क पर पैदल जा रहे युवक को लूटपाट के लिए निशाना बनाया। वह उसके पास से मोबाइल और पैसे छीनने का प्रयास कर रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि युवक ने उन्हें पैसा देने से जब इनकार किया, तो वह हाथापाई पर उतर आए, इसी बीच लुटेरों में से एक ने युवक पर गोली चला दी। युवक घायल हो गया। गोलीबारी की आवाज सुनकर वहां लोग घटनास्थल पर पहुंचे, अपराधी तब तक फरार हो गए, घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है।

ये भी पढ़ें- दीपांकर भट्टाचार्य ने तेजस्वी को बताया महागठबंधन का सीएम फेस, राजद और लेफ्ट की गोलबंदी से बैकफुट पर कांग्रेस

पटना में जहां गोलीबारी की यह घटना हुई वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का आवास भी है, लेकिन गोलीबारी की यह घटना बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी के आवास के ठीक सामने हुई है। हाई प्रोफाइल इलाके में लुटेरे खुलेआम बाइक पर घूम रहे हैं, यह एक बड़ा सवाल प्रशासन के सामने आ गया है। जब हाई प्रोफाइल इलाके में सड़क पर चल रहा आम आदमी सुरक्षित नहीं है, तो फिर अंदरूनी इलाकों का क्या हाल होगा? ये सवाल पूछा जा रहा है। अब देखना यह होगा कि पुलिस अपराधी को कब तक गिरफ्तार करती है। गोलीबारी की घटना ने आसपास के लोगों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है।

Patna firing youth shot out side minister ashok chaudhary and tejashwi yadav residence

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2025 | 01:26 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar News
  • patna
  • Patna News
  • Tejashwi Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट ग्रुप में बिहार की लगातार 5वीं जीत, फाइनल में मणिपुर से होगा खिताबी भिड़ंत

2

बिहार के DGP की खुली चेतावनी: ‘गोली का जवाब गोली से’, अपराध में 25% की कमी और नक्सलियों का सफाया

3

बीता साल, जारी है तलाश… BJP का तेजस्वी यादव पर तंज, कहा-चिट्ठी न कोई संदेश, ना जाने कौन सा देश…

4

बिहार में 10वीं-ITI वालों के लिए वर्क इंस्पेक्टर के 1114 पदों पर बंपर मौका, जल्द करें आवेदन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.