Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बीता साल, जारी है तलाश… BJP का तेजस्वी यादव पर तंज, कहा-चिट्ठी न कोई संदेश, ना जाने कौन सा देश…

Bihar Politics: बिहार बीजेपी के सोशल मीडिया हैंडल पर तेजस्वी यादव का पोस्टर शेयर किया गया है। इसके जरिए तेजस्वी की विदेश यात्रा पर तंज कसा गया है। दरअसल, चुनाव परिणाम के बाद से तेजस्वी यात्रा पर हैं।

  • By रंजन कुमार
Updated On: Jan 03, 2026 | 11:46 AM

बीजेपी का पोस्ट और तेजस्वी यादव।

Follow Us
Close
Follow Us:

Tejashwi Yadav News: नए साल की शुरुआत के साथ बिहार में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर सार्वजनिक जीवन में उनकी सीमित मौजूदगी को लेकर सीधा और तीखा हमला किया है। BJP बिहार के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर जारी पोस्टर में तेजस्वी यादव के सार्वजनिक जीवन से गायब रहने पर सवाल उठाया गया है।

बीजेपी द्वारा शेयर किए गए पोस्टर का टाइटल है-बीता साल, लेकिन जारी है लापता की तलाश!पोस्टर में तेजस्वी की तस्वीर के साथ उन्हें निशाने पर लेते हुए उनकी पहचान चारा घोटाले के दोषी लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र के रूप में कराई गई है। पोस्टर में उम्र 36 वर्ष लिखी गई है। पोस्टर के निचले हिस्से में फिल्म दुश्मन के मशहूर गीत की पंक्तियां लिखी गई हैं-चिट्ठी न कोई संदेश, ना जाने कौन सा देश, कहां तुम चले गए।

विदेश में छुट्टियां, बिहार में विपक्ष मौन

बीजेपी का आरोप है कि चुनाव परिणाम आने के बाद तेजस्वी हार का सामना करने के बजाय यूरोप में छुट्टियां मना रहे हैं। बिहार में इस वक्त कई मुद्दे हैं, लेकिन नेता प्रतिपक्ष की आवाज सुनाई नहीं दे रही। बीजेपी नेताओं का दावा है कि तेजस्वी की गैर-मौजूदगी से विधानसभा में विपक्ष कमजोर पड़ा है। जनता के सवालों को मजबूती से उठाने वाला कोई नहीं दिख रहा।

बीता साल, लेकिन जारी है लापता की तलाश! pic.twitter.com/XsWd566Fve — BJP Bihar (@BJP4Bihar) January 2, 2026

तेजस्वी का पोस्ट

इस बीच 2 जनवरी को तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जरूर किया, लेकिन उसमें उन्होंने अपनी गैर-मौजूदगी या विदेश यात्रा को लेकर स्पष्टीकरण नहीं दिया। उन्होंने उत्तराखंड सरकार की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल के दिए गए विवादित बयान- बिहार में 20-25 हजार में महिलाएं मिल जाती हैं, पर तीखा हमला बोला। तेजस्वी ने लिखा कि BJP नेता कह रहे है कि 10 हजार रुपये में महिलाओं का वोट खरीदने के बाद अब बिहार से 20-25 हजार रुपये में लड़की ले आएंगे। भाजपाइयों की बिहार और महिलाओं के प्रति हमेशा से ऐसी विषैली सोच वाली रही है।

BJP नेता कह रहे है कि 10 हजार ₹ में महिलाओं का वोट खरीदने के बाद अब बिहार से ₹20-25 हजार में लड़की ले आएंगे।भाजपाइयों की बिहार और महिलाओं के प्रति सदा से ही ऐसी विषैली सोच रही है। pic.twitter.com/BsUKPrprw3 — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 2, 2026


यह भी पढ़ें: मैदान छोड़ यूरोप में आनंद फरमा रहे तेजस्वी? विधानसभा सत्र के बीच विदेश यात्रा; RJD नेता ने खोली पोल

नए साल की शुभकामनाएं

गौरतलब है कि 1 जनवरी 2026 को तेजस्वी यादव ने नए साल की शुभकामनाएं दी थीं। मगर, उस पोस्ट में भी उन्होंने अपनी लोकेशन या लंबे समय से सार्वजनिक मंचों से दूर रहने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। यही वजह है कि बीजेपी का हमला और तेज हो गया है।

Bjp taunts tejashwi yadav says no letter no message do not know which country

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 03, 2026 | 11:08 AM

Topics:  

  • Bihar Politics
  • BJP
  • RJD
  • Tejashwi Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

टुकड़ों में बंटेगा हिंदुस्तान, कश्मीर बनेगा पाकिस्तान…के नारे पर भड़की BJP, बोली-भारत का खाना…

2

BJP ने ममता बनर्जी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का बनाया प्लान, ये है खास रणनीति

3

BJP-शिवसेना-RPI में मैत्रीपूर्ण लड़ाई या कलह? रामदास आठवले के बयान से मिले ये संकेत

4

बेटियों की ‘कीमत’ लगाने वाले आप कौन? कैबिनेट मंत्री के पति के बयान पर खौला बिहार का खून, भारी बवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.