- Hindi News »
- Politics »
- Dipankar Bhattacharya Said Tejashwi Is Cm Face Of Mahagathbandhan
दीपांकर भट्टाचार्य ने तेजस्वी को बताया महागठबंधन का सीएम फेस, राजद और लेफ्ट की गोलबंदी से बैकफुट पर कांग्रेस
- Written By: Saurabh Pal
भाकपा माले महासचिव ने महागठबंधन का नेता तेजस्वी यादव को घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि घोषित-अघोषित से कोई फर्क नहीं पड़ता है। तेजस्वी ही बिहार के सीएम होंगे। उनका यह बयान कांग्रेस को असहज करने वाला है।

तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्या और राहुल गांधी (फोटो-सोशल मीडिया)
पटनाः बिहार में सियासी सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। इस बीच भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने अपने एक बयान से कांग्रेस को असहज कर दिया है। उन्होंने महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर कहा कि ‘महागठबंधन’ की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा राजद नेता तेजस्वी यादव हैं और उनका नाम “घोषित या अघोषित” होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। यह बयान दीपांकर का ऐसे समय में आया है, जब सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन की बैठकें चल रही हैं।
दीपांकर ने कहा कि इसमें कोई असमंजस नहीं होना चाहिए कि ‘महागठबंधन’ के चुनाव जीतने पर मुख्यमंत्री तेजस्वी ही होंगे। उन्होंने अपनी पार्टी के लिए पिछली बार से अधिक सीटों की परोक्ष रूप से दावेदारी करते हुए कहा कि भाकपा (माले) लिबरेशन इस बार 40-45 विधानसभा सीटों पर जमीनी स्तर की तैयारी कर रही है। बिहार विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने की संभावना है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में भाकपा (माले) लिबरेशन 19 सीट पर चुनाव लड़ी थी और 12 पर जीत हासिल की थी।
कांग्रेस से बेहतर स्ट्राइक रेट लेफ्ट का
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा चुनाव विवाद: सागर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
मीनाक्षी नटराजन के मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा हमला, पीसी शर्मा बोले- 62 विधायक एकजुट देखकर घबराई भाजपा
नागपुर कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल गुडधे का भाजपा पर बड़ा हमला; ‘फेक नैरेटिव’ से जनता को गुमराह कर रही सत्तापक्ष
भोपाल: NSUI कार्यकर्ता गिरफ्तार, धर्मेंद्र प्रधान को दिखाने वाले थे काले झंडे, उमंग सिंघार ने दी प्रतिक्रिया
यह पूछे जाने पर कि भाकपा (माले) लिबरेशन कितनी सीट पर चुनाव लड़ेगी तो भट्टाचार्य ने कहा, “पिछले विधानसभा चुनाव से यह धारणा है कि यदि माले को अधिक सीटें चुनाव लड़ने के लिए मिली होतीं तो हम लोग सत्ता में होते। कांग्रेस को लड़ने के लिए 70 सीटें मिली थीं, लेकिन उसने 19 जीतीं। हमें 19 सीटें मिली थीं हमने 12 जीतीं। लोकसभा चुनाव में हमें तीन सीटें मिलीं और हम दो जीते।”
बिहार के 24 जिलों में लेफ्ट मजबूत: दीपांकर
कम्युनिस्ट नेता ने आगे कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जिन क्षेत्रों में माले मजबूती से चुनाव लड़ी और जीती, उन्ही क्षेत्रों में राजद और कांग्रेस का प्रदर्शन भी सबसे अच्छा था। उनके अनुसार, “पिछली बार हम सिर्फ 12 जिलों में लड़े थे। हमारा मानना है कि अब 24- 25 जिलों में माले की बहुत मजबूत उपस्थिति है, जहां हमारे लड़ने से नतीजों में फर्क पड़ जाएगा। हम उम्मीद करते हैं कि इस बार माले को बड़े स्तर पर चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा।”
कांग्रेस पर दबाव बना रहीं राजद और लेफ्ट पार्टियां
बता दें कि मामला बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे का है। कांग्रेस पर राजद और लेफ्ट पार्टियां कम सीटों पर चुनाव लड़ने का दबाव बना रहीं हैं। वहीं कांग्रेस झुकने के लिए फिलहाल अभी तैयार नहीं है। यही वजह है कि तेजस्वी यादव को सीएम फेस के रूप में अभी तक प्रजेंट नहीं किया गया है। चर्चा ऐसी है कि कांग्रेस कम सीटों के बदले डिप्टी सीएम पद पर दावा कर रही है। यहीं पर पेच फंसा हुआ है।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Dipankar bhattacharya said tejashwi is cm face of mahagathbandhan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंडीगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग: मेडिकल स्टोर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, एक की मौत
Jun 13, 2026 | 06:52 PM3 दिन, 3 अलग मामले… ED और CID के सवालों के जवाब देंगे अभिषेक बनर्जी, जानें अब किन आरोपों में फंसे TMC सांसद
Jun 13, 2026 | 06:52 PMPranit More Controversy: विवादित बयान देना MBBS छात्रा को पड़ा भारी, सेजल पवार कॉलेज से 15 दिन के लिए निलंबित
Jun 13, 2026 | 06:52 PMराम मंदिर दान चोरी मामले में बड़ा खुलासा! चढ़ावा गिनने वाले कर्मचारी के घर से मिले 12 लाख रुपये, मचा हड़कंप
Jun 13, 2026 | 06:48 PMMPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: 949 पदों पर निकली भर्ती, 57,700 रुपये होगी शुरुआती सैलरी
Jun 13, 2026 | 06:45 PMChaturmas 2026: कब शुरू हो रहा है चातुर्मास 2026? यहां जानिए सही तिथि और सभी मांगलिक कार्यों की मनाही की वजह
Jun 13, 2026 | 06:43 PMपाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!
Jun 13, 2026 | 06:42 PMवीडियो गैलरी

Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM














