Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फायरिंग नहीं, पथराव हुआ! खान सर के संस्थान पर हमले का CCTV फुटेज आया सामने, बदमाशों ने ऐसे मचाया तांडव- VIDEO

Khan Sir Coaching CCTV: पटना में खान सर के कोचिंग के बाहर हुए हमले के बाद सेंटर पर छात्रों का जमावड़ा लग गया है। इस घटना का पूरा सीसीटीवी वीडियो अब सामने आ गया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 03, 2026 | 11:19 AM

खान सर की कोचिंग के बाहर हमला (स्क्रीन ग्रैब)

Follow Us
Follow Us:

Khan Sir Coaching CCTV Footage: बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी और तोड़फोड़ होने लगी। आरोप है कि खान सर के संस्थान पर हमला किया गया, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

शुरुआत में संस्थान पर फायरिंग होने की बात सामने आ रही थी। हालांकि, इस दावे को अब झूठा बताया गया है। पुलिस एफआईआर में भी फायरिंग का कोई जिक्र सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि दो संस्थानों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों ने खान सर के संस्थान पर पथराव और दफ्तर में तोड़फोड़ की।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

इस घटना का पूरा सीसीटीवी वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कोचिंग संस्थान के बाहर दो व्यक्तियों में बहस हुई और मारपीट शुरू हो गई। देखते-ही-देखते कुछ नकाबपोश बदमाश ने मारपीट में हिस्सा लिया और पथराव करना शुरू कर दिया। बदमाशों की संख्या बढ़ने लगी और कुछ ही देर में खान कोचिंग सेंटर को निशाना बना लिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

फॉरेस्ट गार्ड से लेकर सिपाही तक, यूपी में निकली 10 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां, नोट कर लें पूरा टाइमटेबल

वो नेता जिसने पहले पर्दे के पीछे रहकर लगाई ‘आग’, फिर बन गया मुख्यमंत्री, जानिए सियासत ‘कलाईनार’ की कहानी

Badrinath Highway पर बड़ा भीषण हादसा! नदी में गिरी कार, चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पटना में खान सर के कोचिंग कैंपस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग! दफ्तर में तोड़फोड़, गार्ड लहूलुहान, मची अफरा-तफरी

VIDEO | Patna, Bihar: CCTV visuals of vandalism and stone pelting that took place outside Khan Sir Coaching Institute on Tuesday night. A guard of the institute was injured in the incident.#KhanSir #PatnaNews (Source: Third Party) (Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/mDizPQl3Rs — Press Trust of India (@PTI_News) June 3, 2026

इस घटना से खान सर के कोचिंग सेंटर को बड़ा नुकसान पहुंचा है और कोचिंग सेंटर को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। जानकारी मिलते ही, सुबह से छात्रों का जमावड़ा यह लग गया है। यहां बड़ी मात्रा में छात्र पहुंचे है और इस घटना पर चिंता व्यक्त कर रहे है।

छात्रों का हुआ भारी नुकसान

खान सर की कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों का कहना है कि इस विवाद के कारण हमारी पढ़ाई का बहुत नुकसान हुआ है।

VIDEO | Patna, Bihar: Students protest over firing incident outside Khan Sir Coaching Centre. Shots were fired outside coaching institute of Khan Sir on Tuesday evening. A guard was reportedly injured in the incident.#KhanSir #PatnaNews (Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/i9FHvv71sC — Press Trust of India (@PTI_News) June 3, 2026

छात्रों की बढ़ीं मुश्किलें

एक छात्र ने कहा, “सबसे जरूरी बात यह है कि शिक्षण संस्थानों पर कभी भी हमला नहीं होना चाहिए। असल में, किसी पर भी इस तरह का हमला नहीं होना चाहिए, लेकिन किसी शिक्षण संस्थान पर हमला विशेष रूप से नुकसानदायक होता है, क्योंकि इससे पूरे बिहार राज्य की छवि खराब होती है।”

उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में हर रोज प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। ऐसे में यहां विवाद के कारण कोचिंग बंद हो चुकी है, जो हमारे जैसे अनेक छात्रों के लिए बड़ा नुकसान है। अभी कितने दिन कोचिंग बंद रहेगी, इसका भी अंदाजा नहीं है। इस दौरान पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Patana cctv footage of stone pelting on khan sir institute watch video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2026 | 11:13 AM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar News
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.