पटना में खान सर के कोचिंग कैंपस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग! दफ्तर में तोड़फोड़, गार्ड लहूलुहान, मची अफरा-तफरी

Patna Firing at Khan Sir Coaching: बिहार की राजधानी पटना के फेमस यूट्यूब टीचर खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि 8 से 10 राउंड फायरिंग की गई।
patna khan sir coaching fire
खान सर के कोचिंग के बाहर फायरिंग (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Khan Sir Coaching Dispute: बिहार की राजधानी पटना के फेसम टीचर खान सर के कैंपस के पास मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र में गोलीबारी की एक घटना सामने आई है। यूट्यूबर टीचर खान सर के कैंपस में हुए इस हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद खान सर ने कोचिंग को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है।

SSP कार्तिकेय कुमार शर्मा ने कहा, CCTV फुटेज की पहचान कर ली गई है। एक गार्ड घायल हुआ है और फिलहाल अस्पताल में है। इसमें शामिल लोगों की पहचान की जाएगी और उनसे पूछताछ की जाएगी। यह आपसी रंजिश का मामला लग रहा है, लेकिन जांच अभी जारी है। बताया जा रहा है कि कोचिंग के बाहर 8 से 10 राउंड फायरिंग की गई है।

इलाके में मची अफरा-तफरी

यह घटना खान सर के कैंपस के पास हुई है, जहां हजारों की तादात में छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए दूर-दूर से आते है। फायरिंग के बाद इस इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

खान सर का बयान आया सामने

इस घटना पर खान सर का भी बयान सामने आया है। टीचर खान सर ने कहा, "हम रिजल्ट आने के बाद हम सब बच्चों का सम्मान करते-करते थक गए थे। कुछ असामाजिक लोग आए और उन्होंने कोचिंग को दो दिन में उड़ाने की धमकी दी और उन्होंने गार्ड को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अब देखिए यहांं क्या हो रहा है। उसके बाद हम यहां देखेंगे। लेकिन ये सभी बहुत ही असामाजिक लोग हैं।"

संस्थान को बंद कराने की कोशिश - खान सर

खान सर ने हमले का कारण बताते हुए कहा, "इसका कारण यह है कि आप इतनी कम फीस पर क्यों पढ़ा रहे हैं? मुख्य कारण यह है कि लोगों को इतनी कम फीस पर नहीं पढ़ाया जाना चाहिए। खान सर ने कहा कि यहां पढ़ने का अधिकार गरीबों को भी है। पूरे ऑफिस को तोड़ दिया है। गार्ड ने आरोपियों की पहचान की है, यह पास के कोचिंग के लोग ही है। उनके संस्थान को बंद कराने की कोशिश कर रहे थे।"

हजारों की तादात में पढ़ने आते है बच्चे

पुलिस का कहना है कि वे हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है। इस मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आसपास मौजूद सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। यह घटना ऐसे स्थान के पास हुई है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हजारों छात्रों के लिए एक प्रमुख केंद्र माना जाता है। खान सर का कैंपस पटना के सबसे चर्चित शैक्षणिक संस्थानों में शामिल है और यहां रोज बड़ी संख्या में छात्र पहुंचते हैं। फायरिंग की खबर के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गौरतलब है कि यह घटना पहली बार नहीं हो रही है। इससे पहले भी खान सर के संस्थान के पास इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। 10 मई 2019 में उनके संस्थान पर देसी बम से हमला किया गया था। अज्ञात आरोपियों ने सुबह करीब 10 बजे कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान जीएस रिसर्च सेंटर के बाहर दो देसी बम फेंके थे। इस हमले में कोचिंग के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा था और बाहर खड़ी एक स्कूटी पर क्षतिग्रस्त हुई थी। गनीमत रही कि जान की हानि नहीं हुई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com