प्रतीकात्मक तस्वीर
Murder in Bihar: बिहार में युवती की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की बारीकी से तहकीकात की। युवक की शिनाख्त करना बेहद आसान था क्योंकि मृतका की भतीजी निशा ने आरोपी को हत्या कर भागते हुए देख लिया था। निशा आरोपी को पहले से पहचानती थी।
पुलिस ने बताया कि मृतका का आरोपी के साथ पिछले चार सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। मृतका दो बच्चों की मां है जबकि उसका पति बेंगलुरू की एक फैक्ट्री में काम करता है। आरोपी ने रात को घर में घुसकर प्रेमिका को सीने में गोली मार दी और फरार हो गया।
दरअसल बिहार के शेखपुरा गांव में प्रेम विवाह करने से मना कर देने पर प्रेमी ने युवती की हत्या कर दी। युवती पहले से ही शादीशुदा थी और दो बच्चों की मां थी। जब युवती ने शादी से मना किया तो प्रेमी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। सीने में गोली लगने के कारण 25 साल सरिता उर्फ सारो को अस्पताल ले जाने का भी मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया युवक लखी सराय के डकरा गांव का रहने वाला रोहित है।
एसपी बलिराम चौधरी ने बताया, ‘पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसको कोर्ट में पेश कर दिया गया। हत्या की घटना को प्रेम संबंध के चलते अंजाम दिया गया। पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। मृतका का पति मांझी बेंगलुरु की एक धागा फैक्ट्री में काम करता है। मृतका का मायका बिहार के लखी सराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में है। वह दो बच्चों की मां थी। तीन साल का एक बेटा ननिहाल में रहता है।’
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड और मैकडोनाल्ड पर हुड्डा का दमदार भाषण, मुस्कुराने लगीं प्रियंका-VIDEO
घटना के समय मृतका अपनी मासूम बेटी के साथ घर में सोई हुई थी। तभी आरोपी ने सीने के पास पिस्तौल सटाकर गोली चला दी। मृतका की भतीजी निशा आरोपी को पहचानती थी। निशा ने आरोपी को हत्या करने के बाद घर से भागते हुए देख लिया था। घटना की जानकारी मिलते ही लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली गुन्हेशा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार को हिम्मत बंधाई।