- Hindi News »
- Entertainment »
- 15 August Ankita Lokhande To Arti Singh And Rupali Ganguly Post For Street Dogs Freedom
Street Dogs के लिए आजादी मांगते नजर आए टीवी के सितारे, इंस्टा पोस्ट में की Freedom फ्रीडम की बात
- Written By: अनिल सिंह
15 August: टीवी एक्ट्रेसेस ने भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दी। सेलेब्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्ट्रीट डॉग्स की भी आजादी की बात कही।

अंकिता लोखंडे से आरती सिंह तक, स्वतंत्रता दिवस पर की आवारा कुत्तों के आजादी की बात
Freedom Of Street Dogs: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे से लेकर आरती सिंह तक और रूपाली गांगुली से लेकर देवोलीना भट्टाचार्जी तक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्ट्रीट डॉग की आजादी की बात करते हुए नजर आई हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने आवारा कुत्तों के फ्रीडम की बात कही है।
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह एनिमल होम शेल्टर में मौजूद हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, “इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर, मैं एक और आजादी की बात करना चाहती हूं। मैं मुंबई के एनिमल होम शेल्टर गई, जहां पर इसके सीईओ धीरज तेजवानी ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया। वहां पर मैंने कई लोगों से मुलाकात की। मेरी दोस्त मनसा मुझे यहां पर लेकर गई थी, जहां पर जानवरों की अच्छे से देखभाल की जाती है।”
सम्बंधित ख़बरें
थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Bhooth Bangla, जानें कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
Rashami Desai ने बॉडी शेमिंग पर की बात, महिला का बढ़ाया हौसला, बोलीं- लोग क्या कहेंगे सोचकर मत रुकिए
Sonakshi Sinha ने खोले एक्टिंग से जुड़े कई राज, बोलीं- हर नया किरदार एक नई दुनिया में कदम रखने जैसा होता है
June 2026 Release: जून में सिनेमा का होगा बड़ा धमाका, पेड्डी से वेलकम टू द जंगल तक, रिलीज होंगी ये फिल्में
ये भी पढ़ें- भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ ने लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में डूबी अक्षरा सिंह
अंकिता लोखंडे ने क्या कहा
उन्होंने आगे लिखा कि दिल्ली में जो हो रहा है, उसे देखकर मैं कहना चाहती हूं कि स्ट्रीट डॉग्स को भगाने की जरूरत नहीं है। उन्हें बस प्यार, देखभाल और सही इलाज चाहिए। कुत्ते या बिल्ली इसलिए सड़क पर रहते हैं क्योंकि उनका घर यही है, हम सबके साथ। यहां (एनिमल होम) पर मैंने कई ऐसे कुत्ते और बिल्ली देखे जो कैंसर से जूझ रहे हैं। यहां तक कि कुछ ने अपने एक पैर को भी खो दिया है, फिर भी वे बहुत प्यार से खेलते हैं और खुश रहते हैं। उनके साथ रहकर मुझे बहुत सुकून मिला जो मैंने पहले कभी महसूस ही नहीं किया था। इस 15 अगस्त, जब हम अपनी आजादी मनाएं, तो हमें उनकी आजादी का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्हें जीने, सुरक्षित रहने और प्यार पाने का अधिकार है। आइए, हम उन सभी के साथ खड़े हों जो हमें हर दिन बिना शर्त प्यार देते हैं। सबको स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
अभिनेत्री आरती सिंह ने क्या कहा
अभिनेत्री आरती सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें तीन कुत्ते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने इसे कैप्शन दिया, “ये देश और ये धरती सबकी है। हमारे आस-पास के जानवर भी प्यार की भाषा समझते हैं। इनके लिए भी आजादी होनी चाहिए। मुझे पूरी उम्मीद है कि इन जानवरों के लिए हमारी न्याय व्यवस्था फिर से सोच समझकर फैसला देगी। यह मेरा भारत है, मैं इससे बहुत प्यार करती हूं। यह देश सबका है।”
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
अभिनेत्री अनुष्का सेन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।” अभिनेत्री रीम शेख ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर स्वतंत्रता दिवस का पोस्टर पोस्ट कर प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी है। इसी कड़ी में अभिनेत्री अवनीत कौर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक पोस्टर पोस्ट किया, जिसमें तिरंगा लहराता दिख रहा है। पोस्ट में लिखा है, “स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।” अभिनेत्री निया शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह सैल्यूट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने प्रशंसकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
रूपाली और देबोलिना ने क्या कहा
अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने इंस्टाग्राम पर अपने शो के सेट से तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह तिरंगे के पास खड़ी हैं और उनके आस-पास कई स्ट्रीट डॉग्स नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हमारे आसपास रहने वाले जानवरों को भी यहां जीने का उतना ही हक है, जितना हमें है। ये देश सिर्फ हमारा नहीं, इन बेज़ुबानों का भी है।” अभिनेत्री देबोलिना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह पार्क में पति, बेटे और पालतू कुत्ते के साथ खड़ी हैं। अभिनेत्री ने इसके कैप्शन में लिखा, “79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।”
15 august ankita lokhande to arti singh and rupali ganguly post for street dogs freedom
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
May 27, 2026 | 10:59 PMदुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMSehore News: इछावर में फाइनेंस कर्मियों की दबंगई, अंतिम संस्कार के लिए रखे 2 लाख रुपये लूटे; मामला दर्ज
May 27, 2026 | 10:22 PM‘हर हाल में BJP को हराएंगे’, नितिन नबीन के सीट पर दावा ठोक रहे प्रशांत किशोर; बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव!
May 27, 2026 | 10:16 PMथिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Bhooth Bangla, जानें कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
May 27, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM













