बिहार में घर बैठे ऐसे डाउनलोड करें वोटर आईडी कार्ड की डिजिटल कॉपी, जानें स्टेप

Voter ID Bihar: नवंबर 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए Voter ID Card की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करना चाहते हैं, तो सही जानकारी के साथ आप घर बैठे इसे कर सकते है।
बिहार में घर बैठे ऐसे डाउनलोड करें वोटर आईडी कार्ड की डिजिटल कॉपी, जानें स्टेप
Bihar में घर बैठे करें Voter ID Downloads. (सौ. Design)
Updated on

Bihar Election Voter ID Download: नवंबर 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अगर आप भी अपने Voter ID Card की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करना चाहते हैं, तो अब यह प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है। सही जानकारी के साथ आप घर बैठे मात्र कुछ मिनटों में E-EPIC डाउनलोड कर सकते हैं। जो वोट वाले दिन के लिए आपके काम को आसान बना देंगा।

जरूरी दस्तावेज़ और शर्तें

वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने से पहले आपके पास दो चीज़ें होना आवश्यक है:

  • वोटर आईडी से लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर
  • वोटर आईडी का EPIC नंबर

यदि ये दोनों उपलब्ध नहीं हैं, तो आप ऑनलाइन डाउनलोड प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएंगे। खासतौर पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत इसलिए है क्योंकि अंतिम चरण में OTP वेरिफिकेशन के बाद ही डाउनलोड का विकल्प मिलता है।

Voter ID ऑनलाइन डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

  • वेबसाइट पर जाएं – सबसे पहले नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल पर विजिट करें।
  • E-EPIC Download चुनें – होमपेज के दाईं ओर आपको E-EPIC Download का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • लॉग-इन करें – यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और प्राप्त OTP से लॉग-इन प्रक्रिया पूरी करें।
  • डाउनलोड विकल्प चुनें – लॉग-इन के बाद आपको दो विकल्प मिलेंगे:

EPIC नंबर से डाउनलोड

रेफरेंस नंबर से डाउनलोड करने के लिए आप इनमें से किसी एक विकल्प का चयन कर सकते हैं।

  • राज्य चुनें और खोजें – EPIC नंबर दर्ज करें, अपना राज्य चुनें और सर्च बटन दबाएं।
  • वेरिफिकेशन करें – सर्च के बाद आपकी डिटेल स्क्रीन पर आ जाएगी। अब Send OTP पर क्लिक करें।
  • OTP डालें और डाउनलोड करें – रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को डालने के बाद वेरिफिकेशन पूरा होगा और आपको वोटर आईडी डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा।

चुनाव से पहले क्यों जरूरी है डिजिटल वोटर आईडी

डिजिटल वोटर आईडी (E-EPIC) न केवल सुरक्षित है, बल्कि इसे मोबाइल या लैपटॉप में कहीं भी आसानी से स्टोर और इस्तेमाल किया जा सकता है। चुनाव के दौरान अगर फिजिकल कार्ड उपलब्ध न हो, तो इसकी डिजिटल कॉपी मान्य रहती है। इसके साथ ही अगर फिजिकल कॉपी के खो जाने या खराब होने की स्थिति में भी ये आपके काम आते हुए आपके समय को बचाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com