-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Lalu Yadav Troubles Increase Big Decision Taken On June 3 Amid Land For Job Scam
लालू यादव की बढ़ेगी मुश्किलें? लैंड फॉर जॉब स्कैम को लेकर अदालत ने सुना पूरा मामला, 3 जून को होगा बड़ा फैसला
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
यह मामला उस समय का है जब लालू प्रसाद यादव केंद्र सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि इस दौरान रेलवे में नौकरी दिलाने के एवज में उम्मीदवारों से जमीनें ली गईं। इन जमीन सौदों में लालू प्रसाद पर फर्जीवाड़े का गंभीर आरोप है।

लालू यादव, फोटो - सोशल मीडिया
पटना : दिल्ली की एक विशेष अदालत में भूमि के बदले नौकरी घोटाले के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर आरोप पत्र पर 23 मई को अहम सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने ईडी की दलीलें सुनने के बाद, इस आरोप पत्र पर संज्ञान लेने के मामले में अपना फैसला 3 जून 2025 तक के लिए सुरक्षित रख लिया है।
ईडी की ओर से पेश अधिवक्ता मनीष जैन ने बताया कि एजेंसी को इस घोटाले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने की आवश्यक मंजूरी मिल चुकी है। गौरतलब है कि यह मंजूरी भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 8 मई को सीआरपीसी की धारा 197(1) (नए भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 218) के तहत दी थी।
क्या है लैंड फॉर जॉब घोटाला?
यह मामला उस समय का है जब लालू प्रसाद यादव केंद्र सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि इस दौरान रेलवे में नौकरी दिलाने के एवज में उम्मीदवारों से जमीनें ली गईं। इन जमीन सौदों में लालू प्रसाद और उनके परिवार पर फर्जीवाड़े और बेनामी संपत्तियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है।
सम्बंधित ख़बरें
पूर्वी चंपारण में भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, उज्बेकिस्तान की महिला पकड़ी गई
Lalu Yadav Health: तबीयत बिगड़ने पर पटना IGIMS से लालू यादव को दिल्ली AIIMS किया गया रेफर
Weather Update:17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, यूपी-बिहार समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
अचानक बिगड़ी लालू यादव की तबीयत! पटना के IGIMS में भर्ती, राबड़ी देवी और मीसा भारती भी पहुंचीं अस्पताल
किन-किन पर लगे हैं आरोप?
ईडी ने इस मामले में सिर्फ लालू प्रसाद यादव ही नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार को जांच के घेरे में लिया है।
- बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
- पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी
- बेटी व सांसद मीसा भारती
- दूसरी बेटी हेमा यादव
- कथित करीबी सहयोगी अमित कत्याल
- दो कंपनियां – ए.के. इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड और ए.बी. एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड
ईडी ने अगस्त 2023 में इन सभी के खिलाफ पहली चार्जशीट दायर की थी। इसके बाद जनवरी 2024 में एक और पूरक आरोप पत्र दाखिल किया गया।
बिहार चुनाव 2025 को लेकर सोशल मीडिया पर सब बन रहे वीर, किसके तरकश में कौन सा तीर?
क्या कहा अदालत ने?
14 मई को अदालत को सूचित किया गया था कि गृह मंत्रालय की मंजूरी अब प्राप्त हो गई है। इस पर विशेष न्यायाधीश ने कहा था कि ईडी द्वारा दिए गए आवेदन को रिकॉर्ड में लाया जाएगा। अब सभी की नजरें 3 जून पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि कोर्ट आरोप पत्र पर संज्ञान लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू करता है या नहीं।
Lalu yadav troubles increase big decision taken on june 3 amid land for job scam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खेत की जुताई की कीमत महिला की इज्जत! ट्रैक्टर मालिक और 2 ने किसान की पत्नी का बारी बारी से किया रेप
Jul 18, 2026 | 05:02 PMघर बैठे ब्लड टेस्ट की सुविधा देखकर रूसी महिला बोली- ‘भारत 2050 में जी रहा है’, वीडियो वायरल
Jul 18, 2026 | 04:57 PMUPPSC Lecturer Result: व्याख्याता भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, जल्द होगा 67 सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार
Jul 18, 2026 | 04:57 PMपुणे में नहर तोड़कर पानी चोरी का मामला, साइफन पाइपलाइन से अवैध जल दोहन, केस दर्ज
Jul 18, 2026 | 04:57 PMApoorva Makhija Video: लॉक अप 2 में आने से पहले अपूर्वा मखीजा के तेवर ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Jul 18, 2026 | 04:51 PMआंतकी गुटों को संरक्षण दे रहा पाकिस्तान, दक्षिण एशिया में बढ़ सकती है अस्थिरता; MEMRI की रिपोर्ट में बड़ा दावा
Jul 18, 2026 | 04:49 PM₹25 हजार की नौकरी छोड़ बने ऑटो चालक, अब हर महीने ₹45 हजार बचाकर बच्चों की पढ़ाई पर कर रहे खर्च
Jul 18, 2026 | 04:48 PMवीडियो गैलरी

क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM
इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:45 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:37 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:17 PM
‘सरकार ब्रिटिश राज जैसी हो गई’… आदित्य ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:00 PM
‘बिना नोटिस मंदिर नहीं टूटने देंगे’… DDA की कार्रवाई के खिलाफ प्रियदर्शनी विहार में जोरदार प्रदर्शन-VIDEO
Jul 18, 2026 | 01:45 PM














