-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Politics »
- Prashant Kishor Masterstroke On Tej Pratap Eviction Stir In Bihar Politics
तेज प्रताप की बेदखली पर प्रशांत किशोर का मास्टरस्ट्रोक, बोले- लालू के लाल को छोड़ कोई भी यादव…
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
प्रशांत किशोर ने तेज प्रताप की बेदखली को लेकर बड़ा बयान दिया है। पीके ने कहा कि तेज प्रताप को निकालना उतना अहम नहीं, जितना ये सवाल है कि लालू यादव सीएम के लिए यादव समाज से बाहर क्यों नहीं सोचते?

प्रशांत किशोर, फोटो - सोशल मीडिया
पटना : बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है। इस बार वजह बने हैं लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव, जिन्हें RJD से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इतना ही नहीं, लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पारिवारिक रिश्तों से भी बाहर कर दिया, जिससे यह मुद्दा महज घरेलू विवाद न रहकर एक बड़ा राजनीतिक मोड़ बन गया है।
इसी बीच बिहार की राजनीति में एक नया ट्विस्ट लेकर आए हैं जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर। वैशाली में एक जनसभा के दौरान PK ने तेज प्रताप की बेदखली को लेकर बड़ा बयान दिया, जिसने सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज कर दी हैं।
क्या बोले जन सुराज के मुखिया?
दरअसल, जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने कहा, “तेज प्रताप को निकालना उतना अहम नहीं, जितना ये सवाल है कि लालू यादव मुख्यमंत्री के लिए यादव समाज से बाहर क्यों नहीं सोचते?” प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि अगर लालू यादव तेजस्वी की जगह किसी गैर-यादव चेहरे को RJD से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करते हैं, तो जन सुराज उनका समर्थन कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Weather Update:17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, यूपी-बिहार समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
अचानक बिगड़ी लालू यादव की तबीयत! पटना के IGIMS में भर्ती, राबड़ी देवी और मीसा भारती भी पहुंचीं अस्पताल
मुजफ्फरपुर में नाला खुदाई के दौरान टूटी गैस पाइपलाइन, जहरीली गैस की चपेट में आईं छात्राएं
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
संभावित गठबंधन और समीकरण
RJD की राजनीति जहां वर्षों से मुस्लिम-यादव (M-Y) वोट बैंक पर केंद्रित रही है, वहीं जन सुराज जाति से ऊपर उठकर विकास और सुशासन की बात करती है। ऐसे में अगर दोनों दलों के बीच कोई समीकरण बनता है, तो इसका असर बिहार की राजनीति पर गहरा हो सकता है।
एक ओर जहां जन सुराज को शहरी, पढ़े-लिखे युवाओं का समर्थन मिल सकता है, वहीं RJD को ग्रामीण और पारंपरिक वोट बैंक से मजबूती मिलेगी। इस गठजोड़ से बीजेपी-जेडीयू गठबंधन को सीधी चुनौती मिलने की संभावना है।
वो मेरे बड़े भाई हैं और…, RJD से तेज प्रताप के निष्कासन पर क्या बोले तेजस्वी यादव?
PK का BRDK फॉर्मूला
प्रशांत किशोर बिहार में BRDK यानी ब्राह्मण, राजपूत, दलित और कुर्मी वोट बैंक को साधने की कोशिश में हैं। उन्होंने 2025 विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर अकेले लड़ने की घोषणा की है और खुद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बताया है। लेकिन, तेजस्वी की जगह किसी और यादव को आगे करने की सलाह उनके राजनीतिक माइंडगेम का हिस्सा मानी जा रही है।
Prashant kishor masterstroke on tej pratap eviction stir in bihar politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लॉर्ड्स में भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं जो रूट, आंकड़े बढ़ा रहे टीम इंडिया की टेंशन
Jul 18, 2026 | 11:42 AMचैट GPT से करते हैं इलाज, मानखुर्द-गोवंडी में 200 से अधिक फर्जी डॉक्टर मरीजों की जान से कर रहे खिलवाड़
Jul 18, 2026 | 11:36 AMपाकिस्तानी मौलाना फजलुर रहमान की Pakistan Army Chief मुनीर को चुनौती, कहा वर्दी उतारकर लड़ें चुनाव
Jul 18, 2026 | 11:33 AMएसटी महामंडल का बड़ा एक्शन: नासिक में निलंबित 12 अफसरों की जगह नई नियुक्तियां, महकमे में मचा हड़कंप
Jul 18, 2026 | 11:27 AMसोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती, पत्नी ने कहा मेडिकल ट्रीटमेंट से पहले परिवार की सहमति जरूरी
Jul 18, 2026 | 11:14 AMप्यार, ब्रेकअप और खामोशी… दूसरे धर्म के एक्टर राहिल आज़म का शिल्पा शिंदे संग रिश्ते पर बड़ा खुलासा
Jul 18, 2026 | 11:08 AMनागसेन नगर और वडाला रोड पर भीषण ट्रैफिक जाम; द्वारका अंडरपास के काम ने बढ़ाई नासिक वासियों की परेशानी
Jul 18, 2026 | 11:07 AMवीडियो गैलरी

थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM













