लालू यादव और राबड़ी देवी ने वापस की Z+ सिक्योरिटी, बिहार की राजनीति में मची हलचल, अब नहीं रखेंगे कोई सुरक्षा!
Lalu Yadav Rabri Devi Security: बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। लालू यादव और राबड़ी देवी ने अपनी जेड प्लस सिक्योरिटी को वापस कर दिया है। दो दिन पहले ही सुरक्षा हटाए जाने की घोषणा की थी।
- Written By: प्रिया जैस
लालू यादव और राबड़ी देवी (IANS फाइल फोटो)
Lalu Yadav Rabri Devi Z+ Security Removed: बिहार की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपनी सुरक्षा में तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया है। खबरों के अनुसार, राबड़ी देवी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव, दोनों ने ही उन्हें दी गई सुरक्षा व्यवस्था को छोड़ने का फैसला किया है।
बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया है, जिसका मतलब है कि अब लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी बिना सरकारी सुरक्षा के रहेंगे। राबड़ी देवी और लालू यादव के इस फैसले ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है।
आवास के बाहर से हटाई सुरक्षा
दो दिन पहले ही बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव की जेड प्लस सुरक्षा हटाने की घोषणा की थी। राज्य के गृह विभाग की ओर से गुरुवार (5 जून) को यह आदेश जारी किया गया था। इसके बाद उन्होंने पटना में अपने घर के बाहर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
लालू यादव की सुरक्षा में कटौती पर भड़के मृत्युंजय तिवारी, बोले- ‘यह सस्ती राजनीति है’
लाल-हरा गमछा देखकर वोट दिया, अब कीमत चुका रही बिहार की जनता: प्रशांत किशोर
भोजपुरी स्टार पवन सिंह को BJP ने दिया MLC का टिकट, इन 4 नेताओं को बनाया उम्मीदवार, देखें लिस्ट
खान सर विवाद पर JDU नेता नीरज कुमार का बड़ा बयान, बोले- गोलीबारी का दावा करने वाले ही सवालों के घेरे में
#WATCH | Bihar: Former Chief Ministers Rabri Devi and Lalu Prasad Yadav have sent away all security personnel positioned outside their residence in Patna. Bihar government has withdrawn Lalu Yadav and Rabri Devi’s Z plus security cover. The former CMs have now sent away the… pic.twitter.com/MxeOJRtVgc — ANI (@ANI) June 6, 2026
बिहार सरकार ने लालू यादव और राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा हटा ली है। पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अब अपनी बदली हुई सुरक्षा व्यवस्था के तहत वहां तैनात बाकी सुरक्षाकर्मियों को भी वापस भेज दिया है।
लालू परिवार के अन्य सदस्यों की सुरक्षा
आपको बता दें, कि उनके बेटे तेज प्रताप यादव की Y सुरक्षा को भी हटा दिया गया है। पूर्व विधायक नेता होने के नाते तेज प्रताप यादव को एक बॉडीगार्ड दिया गया है। नए आदेशों के अनुसार लालू परिवार की बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती तथा तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव की मौजूदा सुरक्षा पहले जैसी ही बनी रहेंगी। सांसद होने के नाते मीसा भारती को 3 बॉडीगार्ड दिए गए है। तो वहीं, राजश्री यादव को एक महिला बॉडीगार्ड की सुरक्षा दी जाएगी।
यह भी पढ़ें – फोर्स बुलाकर खाली कराएं, हम नहीं हटेंगे! सरकारी बंगले पर राबड़ी देवी का सम्राट चौधरी सरकार को खुला चैलेंज
राबड़ी देवी के लिए सुरक्षा व्यवस्था
बिहार में राबड़ी देवी के पास बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) से 2-8 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 03 महिला बॉडीगार्ड (सादे कपड़ों में), पटना जिला बल से 03 बॉडीगार्ड (वर्दी में), HQRT से पायलट वाहन और बुलेटप्रूफ कार, पटना जिला बल से एस्कॉर्ट और पायलट कर्मियों को तैनात किया गया था।
लालू यादव के लिए सुरक्षा व्यवस्था
लालू प्रसाद यादव को विशेष सुरक्षा समूह अधिनियम, 2010 के प्रावधानों के अनुसार बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) से 2-8 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 02 बॉडीगार्ड, HQRT से पायलट वाहन और बुलेटप्रूफ कार, पटना जिला बल से एस्कॉर्ट और पायलट कर्मियों को तैनात किया गया था।
