ललन सिंह के बयान से बिहार की राजनीति में आया भूचाल, तेजस्वी यादव को लेकर कही बड़ी बात

केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। जिसको लेकर बिहार की सियासत में भूचाल के पूरी आसार दिखाई दे रहे हैं।
ललन सिंह के बयान से बिहार की राजनीति में आया भूचाल, तेजस्वी यादव को लेकर कही बड़ी बात
ललन सिंह व तेजस्वी यादव (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

पटना: केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। जिसको लेकर बिहार की सियासत में भूचाल के पूरी आसार दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बोलना और करना दो अलग-अलग चीजें हैं। कुछ लोग बोलने का काम करते हैं और कुछ लोग करने का काम करते हैं।

बिहार में आप लोगों ने देखा कि दो लाख 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति हुई। पुलिस सेवा में भर्तियां हुईं। ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार रोजगार सृजन की दिशा में काम कर रहे हैं। बिहार में डबल इंजन की सरकार है। अब प्रधानमंत्री ने विस्तार से बताया है कि अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मुहैया कराए जा रहे हैं, तो यही करने की बात है।

क्या बोले राजीव रंजन सिंह?

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग बातें ही करते रहते हैं। उन्हें याद नहीं रहता कि उनके माता-पिता 15 साल बिहार में रहे, उन्हें एक बार यह भी बताना चाहिए कि मेरे माता-पिता के शासन में कितने युवाओं को बिहार में रोजगार मिला? तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए ललन सिंह ने कहा कि वे बोलने लायक नहीं हैं। ललन सिंह ने कहा कि जिस मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वे थे, उनके सामने बोलने की हिम्मत उनमें नहीं थी। ललन सिंह के इस बयान ने सियासी पारा चढ़ा दिया है।

पत्रकारों से आगे ललन सिंह ने कहा कि अब वे (तेजस्वी यादव) कह रहे हैं कि उनके कहने से रोजगार मिल रहा है। आपको क्या पता, जरा मां-बाप से पूछिए कि 15 साल के शासन में कितना रोजगार दिया गया। नीतीश कुमार ने कितना रोजगार दिया, इसका आंकड़ा भी आपके पास है। ललन सिंह ने आगे कहा कि आने वाले समय में 12 लाख और नियुक्तियां होनी हैं।

बयना उठाएगा सियासी तूफान

आपको बता दें कि तेजस्वी यादव लगातार रोजगार के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोल रहे हैं। इसी पर ललन सिंह ने उन्हें जवाब दिया है। ललन सिंह के इस बयान पर अब तक आरजेडी के किसी नेता या फिर तेजस्वी यादव की तरफ से कोई प्रतिक्रिया भले ही नहीं आई है। लेकिन ललन सिंह ने जिस तरह का बयान दिया है उससे यह साफ है कि बिहार में इस बयान पर सियासी तूफान उठने वाला है।

Navbharat Live
navbharatlive.com