Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नीतीश का मुस्लमानों से मोह भंग! JDU की पहली लिस्ट में मुस्लिम उम्मीदवार गायब, बाहुबलियों का बोलबाला

JDU First Candidates List: बिहार चुनाव के लिए जेडीयू ने 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, जिसमें एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं मिला। पार्टी ने चार बाहुबली उम्मीदवारों पर जताया भरोसा।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Oct 15, 2025 | 03:54 PM

नीतीश कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के बाद अब जेडीयू ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जेडीयू ने 57 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। इस लिस्ट में पार्टी ने अपने छह मौजूदा मंत्रियों और 18 विधायकों को दोबारा मौका दिया है, जबकि दो विधायकों के टिकट काटे गए हैं।

दिलचस्प बात यह है कि पार्टी की इस पहली सूची में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को जगह नहीं दी गई है। इससे पहले बीजेपी की ओर से जारी 71 नामों की सूची में भी किसी मुस्लिम को टिकट नहीं मिला था। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या एनडीए के दोनों बड़े घटक दलों का भरोसा मुस्लिम समुदाय से उठ गया है।

इन बाहुबली नेताओं पर जताया भरोसा

जेडीयू ने पहली लिस्ट में भले ही किसी मुस्लिम को उम्मीदवार नहीं बनाया, लेकिन चार बाहुबली नेताओं पर भरोसा जताया है। पार्टी ने मोकामा सीट से अनंत सिंह, एकमा से धुमल सिंह, कुचाईकोट से अमरेंद्र पांडेय और मांझी विधानसभा सीट से प्रभुनाथ सिंह के बेटे रणधीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। रणधीर सिंह हाल ही में आरजेडी छोड़कर जेडीयू में शामिल हुए हैं। उनके पिता प्रभुनाथ सिंह आरजेडी के वरिष्ठ नेता रहे हैं और छपरा डबल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।

वहीं, अनंत सिंह पहले आरजेडी से विधायक थे, लेकिन 2024 के चुनाव से पहले उन्होंने नीतीश कुमार का साथ थाम लिया। बताया जा रहा है कि मोकामा की सियासत में अनंत सिंह की पकड़ अब भी मजबूत है, इसलिए जेडीयू ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है।

जातीय संतुलन साधने की कोशिश में जेडीयू

पहली लिस्ट में जेडीयू ने जातीय संतुलन साधने की भी पूरी कोशिश की है। पार्टी ने 10 अनुसूचित जाति (दलित) और छह भूमिहार समुदाय के उम्मीदवारों को टिकट दिया है। भूमिहार समुदाय से आने वाले नामों में विजय कुमार चौधरी, अनंत सिंह, पुष्पंजय, अजीत कुमार, राजकुमार सिंह और धुमल सिंह शामिल हैं। वहीं, दलित वर्ग से सिंघेश्वर से रमेश ऋषिदेव, सोनबरसा से रत्नेश सादा, कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार, सकरा से आदित्य कुमार, भोरे से सुनील कुमार, राजापाकर से महेन्द्र राम, कल्याणपुर से महेश्वर हजारी, अलौली से रामचंद्र सादा, राजगीर से कौशल किशोर, फुलवारी से श्याम रजक, मसौढ़ी से अरुण मांझी और राजपुर से संतोष कुमार निराला को टिकट दिया गया है।

ये भी पढ़ें: JDU ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, चिराग के दावे वाली सीट पर नीतीश का कब्जा

जेडीयू की इस सूची से यह साफ संकेत मिलता है कि पार्टी ने जातीय गणित को ध्यान में रखकर टिकटों का बंटवारा किया है, लेकिन मुस्लिम समुदाय की अनदेखी राजनीतिक चर्चाओं का नया मुद्दा बन चुकी है। नीतीश कुमार की यह रणनीति आगामी चुनाव में क्या रंग दिखाएगी, यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

Jdu first candidate list nitish kumar did not give ticket muslims strongmen dominate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 15, 2025 | 03:54 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • JDU
  • Nitish Kumar

सम्बंधित ख़बरें

1

संपादकीय: मुफ्त की सौगात से विकास पर आंच, लालच की रेवड़ियां कितनी सही

2

निशानेबाज: मोह-माया का बड़ा गहरा असर, राबड़ी नहीं छोड़ना चाहती घर

3

तेजस्वी ने डुबोई राहुल की लुटिया! बिहार की हार पर मंथन, कैंडिडेट्स ने खरगे के मुंह पर गिनाईं कमियां

4

‘तुझे गोली मार दूंगा…’ राहुल-खरगे के पहुंचने से पहले कांग्रेस बैठक में बवाल, हार पर मंथन में दंगल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.