पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Patna Assembly By Election: पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 में 3.79 लाख मतदाता वोट डालेंगे। 422 बूथ, 25 उम्मीदवार और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
- Written By: वंदना शर्मा
Bankipur Bypoll 2026: पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 की तैयारियों और प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई है। बताया गया कि बांकीपुर उपचुनाव के लिए कुल 3,79,600 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव मैदान में कुल 25 उम्मीदवार हैं।
चुनाव के लिए 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इतना ही नही बल्कि निष्पक्ष और सुरक्षित चुनाव के लिए प्रशासन ने फ्लाइंग स्क्वाड, एसएसटी और सेक्टर ऑफिसर्स की तैनाती की है। मतदाता अपने एपिक कार्ड के अलावा 12 वैकल्पिक दस्तावेजों का उपयोग करके मतदान कर सकते हैं।
आदर्श आचार संहिता लागू है। प्रशासन ने अब तक अवैध शराब, नशीले पदार्थ और नकदी जब्त की है। साथ ही, विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों को ‘बाउंड डाउन’ कराया जा रहा है और वारंट्स का निष्पादन किया जा रहा है।
प्रशासन ने जनता से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी विभिन्न ऐप्स के माध्यम से साझा करने की अपील की है, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। इस वीडियो को पूरा देखें….