रोहिणी आचार्य, जो परिवार पर आरोप लगाकर चर्चा में हैं। इमेज-सोशल मीडिया। 
बिहार

कितनी अमीर हैं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य? परिवार पर लगा रहीं बेहद गंभीर आरोप

Lalu Daughter Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य ने मायके से रिश्ते तोड़कर तेजस्वी यादव और उनके सलाहकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता लालू यादव को किडनी दान देने वाली रोहिणी की करोड़ों की संपत्ति है।

रंजन कुमार

Rohini Acharya Net worth: बिहार विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद का परिवार बिखर रहा है। चुनाव परिणाम आते ही परिवार और पार्टी से बेदखल किए गए तेजप्रताप यादव ने सबसे पहले छोटे भाई तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को फेलस्वी कहा। पार्टी की दुर्दशा के लिए तेजस्वी को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, अब शनिवार शाम लालू को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) अपने भाई तेजस्वी पर लगातार गंभीर आरोप लगा रहीं हैं। वो अपना मायका छोड़कर जा चुकी हैं और सोशल मीडिया पर लगातार अपने परिवार के खिलाफ पोस्ट लिख रही हैं।

लालू की संतान रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav), उनके सलाहकार संजय यादव (Sanjay Yadav) और रमीज (Rameez) पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। रोहिणी लंबे समय से राजद एवं पिता का सोशल मीडिया पर बचाव करती रही हैं। वह अपने बेबाक और दबंग अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनके पास काफी संपत्ति भी है। इसकी जानकारी उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार के सारण से उम्मीदवार बनाए जाने पर चुनाव आयोग को दी थी।

रोहिणी आचार्य और पति का नेट वर्थ करीब 15 करोड़ रुपये

चुनावी हलफनामे के अनुसार रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) के पास 495 ग्राम सोना, 5.5 किलो चांदी और 5 लाख रुपए से अधिक कीमत के कीमती रत्न हैं। उनके पास 8.83 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है। पति समरेश सिंह के पास 390 ग्राम सोना, 4 किलो चांदी और 8.08 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। दोनों की नेट वर्थ करीब 15 करोड़ रुपये है।

सिंगापुर में बड़ी कंपनी में काम करते हैं पति

रोहिणी (Rohini Acharya) के पति समरेश सिंह का नाता बिहार के प्रतिष्ठित परिवार से है। वह एक सफल कॉर्पोरेट एक्जक्यूटिव हैं। सिंगापुर की बड़ी कंपनी एवरकोर पार्टनर्स में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की थी। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं। समरेश के पिता राव रणविजय सिंह लालू प्रसाद के साथ पढ़ते थे। वह इनकम टैक्स विभाग में अधिकारी थे। रोहिणी और समरेश के तीन बच्चे हैं। तीनों बच्चों के नाम भी लाखों की संपत्ति ली गई है।

टिकट बंटवारे के दौरान भी दिखी थी कड़वाहट

रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) के मन में तेजस्वी और संजय यादव (Tejashwi Yadav and Sanjay Yadav) के प्रति कड़वाहट इस विधानसभा चुनाव के टिकट बंटवारे के दौरान भी दिखी थी। उन्होंने तब भी सोशल मीडिया और मीडिया में आकर अपने भाई और उनके सलाहकार संजय यादव (Sanjay Yadav) पर गंभीर टिप्पणी की थी।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM