- Hindi News »
- Bihar »
- Giriraj Singh Made A Controversial Statement About The Muslim Community Congress Retaliated
‘नहीं चाहिए नमक हरामों के वोट…’, गिरिराज सिंह के बयान से बिहार में सियासी भूचाल, भड़की कांग्रेस
Giriraj Singh द्वारा दिए गए बयान के बाद बिहार में सियासी विवाद बढ़ा गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि गिरिराज सिंह को 'मानसिक रूप से अस्वस्थ' घोषित कर देना चाहिए।
- Written By: पूजा सिंह

भाजपा सांसद गिरिराज सिंह (सौ. सोशल मीडिया)
Giriraj Singh’s Controversial Statement: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के बीच सियासी बयानबाजी ने जोर पकड़ लिया है। भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सांसद गिरिराज सिंह के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है, जिस पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि गिरिराज सिंह को ‘मानसिक रूप से अस्वस्थ’ घोषित कर देना चाहिए।
दरअसल, एक चुनावी रैली में गिरिराज सिंह ने एक मौलवी से बातचीत का किस्सा सुनाते हुए कहा, ‘मैंने मौलवी साहब से पूछा क्या आपको आयुष्मान कार्ड मिला? उन्होंने कहा हां। फिर पूछा, क्या इसमें हिंदू-मुस्लिम का भेदभाव हुआ? उन्होंने कहा नहीं। जब मैंने पूछा, क्या आपने मुझे वोट दिया? उन्होंने हां कहा। लेकिन जब खुदा की कसम खाने को कहा तो वे चुप हो गए।’ गिरिराज सिंह ने आगे कहा, ‘जो लोग उपकार नहीं मानते, वे नमक हराम हैं। हमें ऐसे लोगों के वोट नहीं चाहिए।’ॉ
कांग्रेस ने साधा निशाना
इस बयान के बाद विपक्ष ने भाजपा पर धार्मिक विभाजन फैलाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा कि गिरिराज सिंह की भाषा और सोच लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि गिरिराज सिंह को ‘मानसिक रूप से अस्वस्थ’ घोषित कर देना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
VD Satheesan Oath: केरलम के नए सीएम बने वीडी सतीशन, 20 सदस्यीय कैबिनेट के साथ ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
PCC चीफ जीतू पटवारी ने शिवराज और CM मोहन यादव को लिखा पत्र, MSP को कानूनी गारंटी देने की मांग
#WATCH | Begusarai, Bihar | On his statement in Arwal yesterday, Union Minister Giriraj Singh says, “… Some people say that consuming ‘Haram’ is wrong in their religion. Islam says that consuming free food is ‘Haram’. Are they not taking 5 kg ration? Did both Hindus and Muslims… pic.twitter.com/26UnMAm4uS — ANI (@ANI) October 19, 2025
विवाद बढ़ने पर गिरिराज सिंह ने दी सफाई
विवाद बढ़ने के बाद गिरिराज सिंह ने बयान पर सफाई देते हुए कहा, ‘कुछ लोग कह रहे हैं कि इस्लाम में हराम खाना गलत है। तो क्या वे 5 किलो राशन नहीं ले रहे? क्या हिंदू और मुसलमान दोनों को प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, गैस सिलेंडर या नल-जल योजना का लाभ नहीं मिला? इनमें कोई भेदभाव नहीं था।’
ये भी पढ़ें : सुरसंड विधानसभा सीट: जदयू की पकड़ बरकरार या राजद की वापसी? चुनावी समीकरणों पर टिकी निगाहें
उन्होंने आगे कहा कि ‘भारत किसी धर्म के कानून से नहीं चलेगा, बल्कि देश का कानून सर्वोपरि है। जो लोग बुर्का प्रथा या धार्मिक आधार पर वोट मांगते हैं, वे लोकतंत्र की भावना के खिलाफ काम कर रहे हैं।’
Giriraj singh made a controversial statement about the muslim community congress retaliated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में किसान की सतर्कता से खुला मंडी घोटाला! पुसद मंडी में वजन कांटे पर सवाल, 2 तौल में 10 क्विंटल का फर्क
May 18, 2026 | 01:36 PMIET के हॉस्टल में छात्रों का हंगामा, अर्धनग्न होकर जमकर की तोड़फोड़, सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन
May 18, 2026 | 01:29 PMFirst Aid Tips: घर में अचानक आ जाए मेडिकल इमरजेंसी, तो पैनिक होने की बजाए इन तरीकों से बचा सकते है जान
May 18, 2026 | 01:28 PMपरीक्षा से 8 दिन पहले ही लीक हो गया था NEET का पेपर; सीबीआई के हाथ लगे मनीषा वाघमारे के गुप्त दस्तावेज
May 18, 2026 | 01:24 PMमुंबई में बीएमसी ने चिन्हित किए 147 Garbage Vulnerable Points, कचरा मुक्त अभियान तेज
May 18, 2026 | 01:24 PMअमेरिका में भीषण सड़क हादसा: भारतीय छात्रा नव्या गादुसु की मौत, कई घायल; आम के बक्सों पर बैठे थे लोग
May 18, 2026 | 01:24 PMUP पंचायत चुनाव की बड़ी बाधा दूर, कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को दी मंजूरी
May 18, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM













