- Hindi News »
- Bihar »
- Due To Continuous Rain Many Rivers Kosi Crossed Danger Mark In Bihar
बिहार में लगातार बारिश से हालत खस्ता, कोसी समेत कई नदियां खतरे के निशान के पार
बिहार के जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राज्य के कुछ जिलों में लगातार बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं। इसके अलावा नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण भी कई स्थानों पर नदियां खतरे के निशान को छू रही हैं या उससे ऊपर बह रही हैं।
- Written By: अंजू वशिष्ठ

बिहार में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा (सौजन्य- सोशल मीडिया)
पटना: बिहार में बीते 24 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण राज्य के नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। इसके साथ ही कोसी समेत कई नदियों का जल स्तर कई जगहों पर खतरे के निशान को पार कर चुका है। राज्य में स्थिति गंभीर होती जा रही है।
बिहार के जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ‘‘चार जुलाई से बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, गया, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, नालंदा, पटना, नवादा, पूर्णिया, सारण, शेखपुरा, सीवान और वैशाली सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।”
विभाग के अधिकारियों ने कहा, ‘‘राज्य के कुछ जिलों में लगातार बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं। इसके अलावा नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण भी कई स्थानों पर नदियां खतरे के निशान को छू रही हैं या उससे ऊपर बह रही हैं। ”
सम्बंधित ख़बरें
Bakrid Outfit 2026: बकरीद पर नजाकत और क्लास के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडिंग ड्रेसेस, लगेंगी बला की खूबसूरत
पालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
गले में प्याज की माला पहन समृद्धि महामार्ग पर उतरे अंबादास दानवे, टायर जलाकर रोका रास्ता, जानें क्या है मांगे?
राजस्थान में जल्द निकलेगी 9 हजार सरकारी भर्तियां, युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका
उन्होंने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिलों के कुछ निचले इलाकों के ग्रामीणों को जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। डब्ल्यूआरडी की नवीनतम रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के कारण कोसी, बागमती, गंडक, कमला और अड़हरवा जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर पिछले कुछ दिनों से बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें- बारिश से बिगड़ सकते हैं हालात! दिल्ली से बंगाल तक 11 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी
कोसी नदी सुपौल और बसंतपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि खगड़िया और बेलदौर इलाके में भी इसने शुक्रवार को चेतावनी के स्तर को छू लिया। इसी तरह, कमला नदी का जलस्तर मधुबनी, जयनगर और झंझारपुर इलाकों में चेतावनी के स्तर तक पहुंच गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि परमान नदी शुक्रवार को अररिया जिले में खतरे के निशान को पार कर गई है, खगड़िया और बेलदौर में कोसी नदी खतरे के निशान को छू रही है। गोपालगंज और सिधवलिया इलाके में गंडक नदी खतरे को निशान को पार कर गई है।
ये भी पढ़ें- असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, अब तक 56 लोगों की मौत, 22 लाख के करीब प्रभावित, स्थिति गंभीर
जल संसाधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘लगभग सभी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है जो अपने किनारे के निचले इलाकों को अपनी चपेट में ले रही हैं। लेकिन सभी तटबंध सुरक्षित हैं।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Due to continuous rain many rivers kosi crossed danger mark in bihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bakrid Outfit 2026: बकरीद पर नजाकत और क्लास के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडिंग ड्रेसेस, लगेंगी बला की खूबसूरत
May 18, 2026 | 05:45 PMपालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
May 18, 2026 | 05:45 PMगले में प्याज की माला पहन समृद्धि महामार्ग पर उतरे अंबादास दानवे, टायर जलाकर रोका रास्ता, जानें क्या है मांगे?
May 18, 2026 | 05:44 PMराजस्थान में जल्द निकलेगी 9 हजार सरकारी भर्तियां, युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका
May 18, 2026 | 05:42 PMBakrid 2026 Date: कब है बकरीद 2026? यहां जानिए सही तारीख और त्योहार का महत्व
May 18, 2026 | 05:32 PMसरकारी योजनाओं का लाभ उठाना है, तो फॉर्मर ID जरूरी; जानिए घर बैठे कैसे बनवाएं ID
May 18, 2026 | 05:31 PMमुंबई के 79 पार्षदों की कुर्सी खतरे में? चुनाव को अदालत में चुनौती, RTI के इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप
May 18, 2026 | 05:26 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM










