Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार की धरती से BJP पर बरसे मल्लिकार्जुन, ‘संविधान खतरे में, लोगों के अधिकार सुरक्षित नहीं…’

Mallikarjun Kharge : बिहार के सासाराम से मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र में BJP के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है, संविधान खतरे में है।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Aug 17, 2025 | 04:44 PM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (सौजन्य IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Congress President Mallikarjun Kharge: 17 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ बिहार के सासाराम से ‘वोट अधिकार यात्रा’ की शुरूआत कर दी है। यह यात्रा 16 दिन और 1300 किलोमीटर लंबी होगी। यह यात्रा 20 से ज्यादा जिलों से होकर गुजरेगी और 1 सितंबर को पटना में मेगा रैली के साथ समाप्त होगी। यात्रा शुरू करने के पहले राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्षी नेताओं ने जन सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि जब तक केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है, संविधान खतरे में है और लोगों के अधिकार सुरक्षित नहीं हैं। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोगों के अधिकारों के लिए लड़ती है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘जब तक भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है, संविधान खतरे में है और लोगों के अधिकार सुरक्षित नहीं हैं। वे वोट का अधिकार छीनने की कोशिश कर रहे हैं।

बिहार ‘लोकशाही’ की जन्म भूमि हैं। राहुल गांधी जी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ सासाराम से आरंभ हो रही है। यह यात्रा 16 दिनों में, 20 जिलों से होकर 1,300 किमी का सफर तय करेगी और 1 सितंबर को ऐतिहासिक गांधी मैदान में समाप्त होगी। देश में सभी को वोट का अधिकार संविधान ने दिया। इसमें भी… pic.twitter.com/FD0reDu1gC — Mallikarjun Kharge (@kharge) August 17, 2025

‘RSS ने अंग्रेजों के साथ काम किया’

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि निर्वाचन आयोग मोदी सरकार के एजेंट की तरह काम कर रहा है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तारीफ की और कहा कि वह पिछले 100 साल से देश की सेवा कर रहा है, लेकिन इस संगठन ने अंग्रेजों के साथ काम किया। उन्होंने उन लोगों का समर्थन किया जो भारत की आजादी के खिलाफ थे। कांग्रेस हमेशा लोगों के अधिकारों के लिए लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी।’ खरगे ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को जनता ‘उखाड़ फेंकेगी’।

यह भी पढ़ें : बिहार की धरती से BJP पर बरसे मल्लिकार्जुन, ‘संविधान खतरे में, लोगों के अधिकार सुरक्षित नहीं…’

चुनाव आयोग पर बोला हमला

मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा कि, देश में सभी को वोट का अधिकार संविधान ने दिया। इसमें भी नेहरू जी और बाबासाहेब डॉ आंबेडकर का सबसे बड़ा योगदान था। बिहार में वोटर लिस्ट से 65 लाख मतदाताओं के नाम काट दिए गए। पहले से ही बीजेपी चुनाव में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का काम बड़े पैमाने पर करती रही है। विरोधी दलों के समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से कटवा देती हैं। इसीलिए उन्होने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दरकिनार करके मुख्य चुनाव आयुक्त की चयन समिति में मुख्य न्यायाधीश को हटाकर, केंद्रीय मंत्री को बैठा दिया।

Congress president mallikarjun kharge targeted bjp in sasaram bihar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 17, 2025 | 04:40 PM

Topics:  

  • Bihar Politics
  • Mallikarjun Kharge
  • Rahul Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

वो राजनेता जिसने अभाव में छोड़ा प्रभाव, नौकरी छोड़ मारी सियासी एंट्री…और बन गया पहला ‘महादलित’ CM

2

बिहार पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान…कर दिया सीट शेयरिंग झंझट का निदान, जानें किसे हुआ फायदा किसे नुकसान?

3

राहुल गांधी को धमकी देने वाले BJP प्रवक्ता पर कार्रवाई की मांग, कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

4

Bihar Politics: महागठबंधन में सीट शेयरिंग फार्मूला हुआ फिक्स! जानें कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.