Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार में विधायकों को कंट्रोल नहीं कर पा रही कांग्रेस, राहुल गांधी ने सबको बुलाया दिल्ली

Bihar Congress: बिहार चुनाव में बड़ी हार के बाद कांग्रेस को एक और झटका लग सकता है। उसके विधायकों को नाराज बताया जा रहा है। उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें हैं। इसे देख विधायकों को दिल्ली बुलाया गया है।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Jan 21, 2026 | 07:53 PM

राहुल गांधी और खड़गे। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को कुछ समय ही हुआ है। इस बीच कांग्रेस विधायकों में उथल-पुथल जारी है। विधायकों की नाराजगी का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि वे पार्टी अध्यक्ष और बिहार प्रभारी द्वारा बुलाई गई बैठक में भी भाग नहीं ले रहे हैं। बिहार में बड़ी हार के बाद से कांग्रेस में उथल-पुथल मची है। पार्टी विधायकों का मीटिंग में न आना अब सुर्खियों में है।

बिहार में विरोधी लगातार दावा कर रहे कि कांग्रेस के कुछ विधायक सत्ता पक्ष में आना चाह रहे हैं। कांग्रेस भी अपने विधायकों को बचाने में जुटी है। ऐसे विधायकों को पार्टी में रखने और उनकी नाराजगी दूर करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात कराई जाएगी। पार्टी की कोशिश है कि डैमेज कंट्रोल किया जाए और बिहार में कांग्रेस को जीरो होने से बचाए।

23 जनवरी को दिल्ली में होगी मीटिंग

2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 19 उम्मीदवार जीते थे। इस बार केवल 6 विधायक हैं। ये भी दूसरे दलों की ओर ताक-झांक कर रहे हैं। सत्ता पक्ष के विधायक और मंत्री दावा कर रहे कि कांग्रेस विधायक पाला बदलने को तैयार हैं। इन दावे के बाद कांग्रेस में घबराहट बढ़ गई है। चर्चा है कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने नाराज विधायकों को मनाने की कोशिशें कीं, लेकिन नाराज विधायकों ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया। अब अंतिम प्रयास दिल्ली में होगा। इसे लेकर 23 जनवरी को दिल्ली में मीटिंग होगी। उसमें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे नाराज विधायकों से बात करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी में राहुल गांधी को मिला बेहद खास गिफ्ट, तुरंत मां सोनिया गांधी को किया WhatsApp मैसेज

गैर BJP राज्यों में सरकार vs राज्यपाल क्यों? तमिलनाडु-केरल के बाद कर्नाटक का नंबर, थावरंचद के ऐलान से मचा बवाल

दावोस में गूंजेगा महाराष्ट्र का नाम! राहुल और राउत पर बरसीं शाइना एनसी, रंगों की राजनीति पर दिया करारा जवाब

70 बार उड़ा मजाक…फिर भी मोदी मौन? ट्रंप के नए दावे से आया सियासी भूचाल, कांग्रेस ने ‘छलनी’ कर दिया सीना

राहुल और खड़गे के सामने होगी पेशी

बिहार के नाराज विधायकों की राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात होनी है। चुनाव के दो महीने बीतने के बावजूद पार्टी में आपसी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। कुछ लोग पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और बिहार के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू को पसंद नहीं करते हैं। दोनों पर आरोप लगाया जा रहा कि इनके रहते पार्टी और संगठन मजबूत नहीं हो सकता है।

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव में मिली हार के बाद RJD से अलग हो रही कांग्रेस! आज की बैठक में होगा बड़ा फैसला

अब तक विधायक दल के नेता का चयन नहीं

विधानसभा का पहला सत्र बीत गया, मगर कांग्रेस विधायक दल के नेता का चयन नहीं कर सकी। अगले महीने विधानसभा का बजट सत्र शुरू होना है। इसके बावजूद पार्टी के नेता हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। यही वजह है कि कुछ विधायकों ने प्रदेश नेतृत्व से दूरी बना रखी है।

मीटिंग में नहीं पहुंचे विधायक

प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने मनरेगा आंदोलन को लेकर बैठक बुलाई थी। उसमें चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन और वाल्मिकीनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा नहीं मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू की बैठक में तो अभिषेक रंजन और मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह भी नहीं रहे। वैसे, पार्टी के लोगों का कहना है कि दोनों विधायकों ने बैठक में नहीं आने की सूचना दे दी थी।

Congress is unable to control its mlas in bihar rahul gandhi has called them all to delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 21, 2026 | 07:53 PM

Topics:  

  • Congress
  • Mallikarjun Kharge
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.