Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसा करना पड़ा’, ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोले गौरव गोगोई

No Confidence Motion: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि यह कदम लोकतंत्र और सदन की गरिमा बचाने के लिए उठाया गया है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Mar 10, 2026 | 04:19 PM

गौरव गोगोई (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gaurav Gogoi On Om Birla: लोकसभा में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि यह कदम व्यक्तिगत कारणों से नहीं बल्कि लोकतंत्र और संसद की गरिमा को बचाने के लिए उठाया गया है।

गौरव गोगोई ने कहा कि ओम बिरला के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध अच्छे हैं लेकिन संसद के नियमों और संविधान की रक्षा करना हर सांसद की जिम्मेदारी है। गोगोई ने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि संसदीय मर्यादा को बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है।

संसद की गरिमा बचाने के लिए जरूरी कदम- गौरव गोगोई

गौरव गोगोई ने सदन में कहा कि हर सांसद का कर्तव्य है कि वह संसद की गरिमा, मर्यादा और नियमों की रक्षा करे। इसी जिम्मेदारी के तहत विपक्ष को यह कदम उठाना पड़ा है।

सम्बंधित ख़बरें

कल संसद में अग्निपरीक्षा, लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव; BJP ने जारी किया व्हिप

लोकसभा में बड़ा धमाका: स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने चली चाल, सदन में मचा बवाल

अकोला मनपा में 8 स्वीकृत पार्षदों की नियुक्ति: भाजपा के 4, कांग्रेस के 2 सहित वंचित और उबाठा को मिला स्थान

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आज, ओम बिरला सदन में रखेंगे अपनी बात?

VIDEO | New Delhi: “I don’t want to personally attack Om Birla, but it’s our duty to protect the dignity of the House,” says Congress MP Gaurav Gogoi (@GauravGogoiAsm) in Lok Sabha on moving no-trust resolution against Speaker. (Source: Third Party) (Full video available on PTI… pic.twitter.com/Wq13Kd205p — Press Trust of India (@PTI_News) March 10, 2026

साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष स्पीकर पर व्यक्तिगत हमला नहीं करना चाहता लेकिन लोकतंत्र में लोगों का विश्वास कायम रखना जरूरी है। विपक्ष का कहना है कि सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता बनाए रखना स्पीकर की जिम्मेदारी होती है और इसी मुद्दे को लेकर यह प्रस्ताव लाया गया है।

118 विपक्षी सांसदों का समर्थन

कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने औपचारिक रूप से अविश्वास प्रस्ताव सदन में पेश किया। बताया गया कि इस प्रस्ताव पर विपक्ष के 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। विपक्ष का आरोप है कि स्पीकर ने सदन की कार्यवाही के दौरान पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया। विपक्षी दलों का कहना है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने की अनुमति नहीं दी गई, जिससे असंतोष बढ़ गया और अंततः अविश्वास प्रस्ताव लाने की नौबत आ गई।

यह भी पढ़ें: कल संसद में अग्निपरीक्षा, लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव; BJP ने जारी किया व्हिप

सदन में कार्यवाही को लेकर उठा विवाद

ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश होने के बाद यह सवाल उठ गया कि जब स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव विचाराधीन है, तब सदन की अध्यक्षता कौन करेगा। उस समय सदन की कार्यवाही जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में चल रही थी। इस पर औवेसी और सौगत रॉय ने पॉइंट ऑफ ऑर्डर उठाते हुए कहा कि ऐसे समय में स्पीकर या उनके द्वारा नामित व्यक्ति को कार्यवाही नहीं चलानी चाहिए। हालांकि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जगदंबिका पाल ने स्पष्ट किया कि स्पीकर का पद खाली नहीं है, इसलिए चेयर को कार्यवाही चलाने का पूरा अधिकार है। उन्होंने यह भी बताया कि ओम बिरला ने खुद इस बहस के दौरान सदन की अध्यक्षता न करने का फैसला लिया है।

No confidence motion against lok sabha speaker om birla gaurav gogoi speech

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 10, 2026 | 04:19 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Gaurav Gogoi
  • Loksabha
  • Member Of Parliament
  • Om Birla

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.