- Hindi News »
- Bihar »
- Chirag Paswan Big Statement On Lalu Family Gave Tej Pratap Yadav
लालू परिवार पर चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान, तेज प्रताप यादव को दे दी अपनी…
Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तेज प्रताप यादव के भोज से तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी पर कहा कि जब परिवार के मुखिया मौजूद थे तो दूसरों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
- Written By: रंजन कुमार

अपने पार्टी कार्यालय में आयोजित दही-चूड़ा भोज में सीएम नीतीश कुमार के साथ चिराग पासवान। इमेज-सोशल मीडिया
Chirag Paswan Statement: बिहार में मकर संक्रांति पर राजनीतिक रंग खूब दिख रहे हैं। तेज प्रताप के दही-चूड़ा भोज सबसे अधिक चर्चा में रहा। इसमें तेज प्रताप के पिता लालू प्रसाद यादव की मौजूदगी रही। वहीं, छोटे भाई तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी ने चर्चा बटोरी। अब केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (आर) के प्रमुख चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है।
आज यानी 15 जनवरी को एलजेपी (आर) ने पटना में पार्टी कार्यालय में दही-चूड़ा की दावत रखी। पत्रकारों ने चिराग से पूछा कि लालू प्रसाद की मौजूदगी के बावजूद तेज प्रताप की दावत से तेजस्वी और मां राबड़ी देवी की गैरमौजूदगी क्या राजनीतिक दूरी का संकेत देती है। इस चिराग ने कहा कि यह पारिवारिक मामला है। इसे राजनीतिक नजरिए से नहीं देखना चाहिए। परिवार के प्रमुख लालू प्रसाद वहां मौजूद थे, जब परिवार का मुखिया मौजूद हो तो दूसरी बातों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
चिराग खुद तेज प्रताप की दावत में क्यों नहीं गए?
तेज प्रताप की दावत में नहीं जाने के सवाल पर चिराग ने कहा कि व्यस्त शेड्यूल के चलते कुछ चीजें छूट जाती हैं। मेरा छोटा भाई तेज प्रताप है। मैं उसे शुभकामनाएं देता हूं।
सम्बंधित ख़बरें
नीतीश कुमार का बदला पता: 20 साल बाद छोड़ा ‘एक अणे मार्ग’, अब लालू-राबड़ी के पड़ोसी बने पूर्व मुख्यमंत्री
जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी; क्या CM सम्राट चौधरी पूरा कर पाएंगे अपना कार्यकाल? जानें क्या कहा!
बिहार की राजनीति में ‘निशांत’ की एंट्री! तेजस्वी ने नीतिश को घेरा तो बेटे ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
लालू पुत्र न होते तो वॉर्ड भी नहीं जीतते, तेजस्वी के आरोपों पर JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का करारा पलटवार
RCP सिंह के बारे में बेबाक जवाब
जन सुराज के नेता आरसीपी सिंह के जदयू में संभावित वापसी की अटकलों पर चिराग ने कहा कि वे खुद फैसला लेंगे। कुछ दिन पहले तक वे दूसरी पार्टी में थे। अब वही तय करेंगे कि उन्हें कहां जाना है। वे जिस पार्टी में शामिल होंगे, वह पार्टी इस बात को समझेगी। दरअसल, आरसीपी कुछ दिनों से खुलकर नीतीश की तारीफ कर रहे हैं।
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, “आज मकर संक्राति के शुभ अवसर पर चिराग पासवान ने बुलाया दही-चूड़ा खिलाया। उनका बहुत अभिनंदन… सामाजिक न्याय के समर्पित कर्मठ सिपाही के रूप में वे और काम करें यही मेरी शुभकामना है।” pic.twitter.com/VjrlLnoNbk — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2026
राम विलास को दी श्रद्धांजलि
भोज से पहले नेताओं ने अस पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। चिराग पासवान ने कहा कि मकर संक्रांति पर यह कार्यक्रम मेलजोल का मौका है। यहां लोग राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर मिलते हैं। एक खूबसूरत परंपरा है। ये कार्यक्रम रिश्तों को मजबूत करते हैं। राजनीति को भूलकर मिलना-जुलना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: ‘ये मांगने से नहीं मिलता’ नीतीश के लिए भारत रत्न की डिमांड पर चिराग पासवान का अनोखा बयान
सीएम समेत एनडीए के तमाम नेता हुए शामिल
भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, मंत्री मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन नवीन र कई अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए।
Chirag paswan big statement on lalu family gave tej pratap yadav
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Udaipur Court Bomb Threat: बम से उड़ाने की धमकी से कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप, डॉग स्क्वाड और ATS कर रही तलाशी
May 04, 2026 | 02:22 PMPune Kondhwa Murder Case: पुणे के कोंढवा में शराब के विवाद में युवक की हत्या, पत्थर मारकर ली जान
May 04, 2026 | 02:17 PMराहुरी उपचुनाव में BJP के अक्षय कर्डिले की बड़ी जीत, शरद पवार गुट के गोंविद मोकाटे को 1 लाख के अंतर से हराया
May 04, 2026 | 02:07 PMJio ने चुपचाप हटाया 209 का सस्ता प्लान, यूजर्स को झटका, TRAI के आदेश का असर?
May 04, 2026 | 02:07 PMकेरलम में कांग्रेस की सुनामी: 7 साल बाद फिर बना 4 मुख्यमंत्रियों वाला रिकॉर्ड, जानें जीत के 5 बड़े कारण
May 04, 2026 | 02:05 PMNagpur Collector Office Project: 11 मंजिला नई इमारत का निर्माण तेज, 2027 तक पूरा होने का लक्ष्य
May 04, 2026 | 02:04 PMPuducherry Election Results: पुडुचेरी में AINRC का बजा डंका, निर्दलीय भी जीते, जानें 8 सीटों के आंकड़े
May 04, 2026 | 01:56 PMवीडियो गैलरी

Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM














