-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Bpsc Declared The Results Of 70th Preliminary Examination Check The Result Like This
BPSC 70th Prelims Result: बीपीएसी प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित, इसी को लेकर पटना में हुआ था लाठीचार्ज
- Written By: मनोज आर्या
कुल 328990 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे जिनमें से 21581 परीक्षार्थी पास हुए हैं। सफल उम्मीदवार अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

बिहार लोक सेवा आयोग, (फाइल फोटो)
पटना: बिहार लोक सेवा आयोग यानी की बीपीएससी ने गुरुवार को 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (BPSC 70th Prelims Result) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यह वो ही परीक्षा है, जिसे लेकर राजधानी पटना में काफी बवाल हुआ था और पुलिस ने आयोग के विरोध में उतरे छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया था। परीक्षा से जुड़ा मामला फिलहाल कोर्ट में है। कुल 328990 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे जिनमें से 21581 परीक्षार्थी पास हुए हैं। सफल उम्मीदवार अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://bpsc.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।
परीक्षा के नतीजे भले ही घोषित कर दिए गए हो, लेकिन अभी 31 जनवरी को इस परीक्षा को लेकर पटना हाईकोर्ट का फैसला आना बाकी है। दरअसल, परीक्षा रद्द और री-एग्जाम की मांग कर रहे अभ्यर्थियों की याचिका पर पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार और बीपीएससी से जवाब मांगा था। कोर्ट ने सरकार और आयोग को 30 जनवरी तक हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा था। कोर्ट ने सिर्फ जवाब मांगा था, लेकिन परीक्षा के नतीजों पर रोक नहीं लगाई थी।
परीक्षा को लेकर हुआ था बड़ा बवाल
बता दें कि इस परीक्षा का नोटिफिकेशन सितंबर 2024 में जारी किया गया था और इसमें कुल 4,83,000 अभ्यर्थियों ने खुद को रजिस्टर किया था। 13 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच आयोजित की गई, जिसमें अभ्यर्थियों को सामान्य ज्ञान के 150 प्रश्नों के उत्तर देने थे। इसके बाद परीक्षा को लेकर बवाल हुआ। परीक्षा के दिन से ही अभ्यर्थी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाकर इसे रद्द करके फिर से कराने की मांग कर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
BPSC टॉपर्स के ये 10 सीक्रेट टिप्स बदल सकते हैं आपकी किस्मत
BPSC 72nd Exam Cancelled: 26 जुलाई को होने वाली परीक्षा टली, लाखों छात्रों को लगा बड़ा झटका
बिहार लोक सेवा आयोग भर्ती 2026: सिविल जज के 173 पदों पर निकली भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन
बिहार लोक सेवा आयोग में 4 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जानें कब कर सकेंगे आवेदन
अभ्यर्थियों ने परीक्षा में गड़बड़ी का लगाया था आरोप
अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि पटना के बापू एग्जाम सेंटर पर छात्रों को पेपर देरी से मिला था और पेपर की सील पहले से खुली हुई थी। परीक्षा के दिन इससे नाराज परीक्षार्थियों ने दूसरे एग्जाम रूम में जाकर परीक्षार्थियों की शीट और पेपर फेंक दिए थे, जिसकी पुष्टि एग्जाम रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी हुई। इसके बाद काफी लंबा विरोध प्रदर्शन हुआ। इसके बाद बीपीएससी ने जांच के बाद केवल बापू एग्जाम सेंटर की परीक्षा रद्द कर 4 जनवरी को फिर से आयोजित करने का फैसला लिया।
करियर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें!
परीक्षा 2,031 पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें 200 एसडीएम, 136 डीएसपी और अन्य राजपत्रित अधिकारी पद शामिल थे, जिससे यह पिछले कुछ वर्षों में सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया बनी। अब परीक्षा की मेंस परीक्षा के लिए भी आयोग तैयारी कर रहा है।
Bpsc declared the results of 70th preliminary examination check the result like this
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
Jul 29, 2026 | 03:52 PMछत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरों का आतंक: अलग-अलग इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें पार, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 03:52 PMShirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
Jul 29, 2026 | 03:50 PMराज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
Jul 29, 2026 | 03:47 PM‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
Jul 29, 2026 | 03:45 PMDell ने भारत में लॉन्च किए धांसू AI लैपटॉप, XPS 13 से Alienware 15 तक मिले दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और खासियत
Jul 29, 2026 | 03:41 PMLingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Jul 29, 2026 | 03:38 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














