- Hindi News »
- Bihar »
- Bjp Leader Mangal Pandey Attack On West Bengal Cm Mamata Banerjee Over Sir
पश्चिम बंगाल में एक अराजक सरकार, लोगों को भड़का रहीं मुख्यमंत्री; CM ममता पर मंगल पांडेय का निशाना
Mangal Pandey: पश्चिम बंगाल में एसआईआर का विरोध किए जाने पर मंगल पांडेय ने कहा कि जिस तरह से ये लोग बिहार में एसआईआर को लेकर झूठा बयान दिया करते थे, ठीक वैसे ही ममता बंगाल में कर रही हैं।
- Written By: मनोज आर्या

मंगल पांडे, फोटो- सोशल मीडिया
Mangal Pandey On Bengal SIR: बिहार सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मंगल पांडेय ने शनिवार को पश्चिम बंगाल सरकार पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में एक अराजक सरकार काम कर रही है, जिसका मकसद लोगों को परेशान करना और घुसपैठियों को संरक्षण देना है।
मंत्री मंगल पांडेय ने पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार का मकसद जो लोकतंत्र के हित की बात करे, उसका विरोध करना और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और व्यवस्थाओं का विरोध करना है। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि अभी भी वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने लोगों को भड़काकर और अपने शासन-प्रशासन, पुलिस तंत्र का गलत इस्तेमाल कर लोगों को डरा कर एसआईआर के काम को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं।
‘बंगाल की जनता सच्चाई जानती है’
पश्चिम बंगाल में एसआईआर का विरोध किए जाने पर मंगल पांडेय ने कहा कि जिस तरह से ये लोग बिहार में एसआईआर को लेकर झूठा बयान दिया करते थे, उसी तरह ये लोग अब ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में झूठा बयान दे रहे हैं। लेकिन पश्चिम बंगाल की जनता सच्चाई जानती है। चुनाव आयोग ने जिस प्रकार से बिहार में काम किया, बिहार के एक भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से छूटा नहीं था। वैसा ही काम पश्चिम बंगाल में हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अनाथ बच्चों के साथ मनाई होली, मेधा कुलकर्णी ने मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की वापसी का लिया संकल्प
…तो 45 दिन के अंदर बंगाल में लागू होगा 7th Pay Commission, अमित शाह ने किया बड़ा वादा
तेजस्वी लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव? बिहार में 5वीं सीट का क्या है नंबर गेम, किस रणनीति से NDA को मात देगी RJD?
‘5 मिनट पुलिस हटाओ और…’, औरंगजेब का नहीं बल्कि हिंदुओं का राष्ट्र है भारत, नितेश राणे की विवादित टिप्पणी
उन्होंने कहा कि हमें चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर पूरा भरोसा है, लेकिन ममता बनर्जी को कभी भी संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं रहता है, क्योंकि वे हमेशा प्रयास में रहती हैं कि गैरकानूनी तरीके से सत्ता पर काबिज रहने के लिए जो भी गलत काम करना पड़े, वह करें।
ये भी पढ़ें: कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खत्म हो जाएगी लड़ाई, क्या बोले सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार?
सभी मोर्चे पर फेल है टीएमसी सरकार
मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि एसआईआर का मामला हो या विकास, भ्रष्टाचार, रोजगार और पलायन का मामला हो, सभी मामलों में टीएमसी सरकार विफल है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, जिससे लोगों में गुस्सा है और वहां के लोगों ने इस बार टीएमसी सरकार को बाहर करने का निर्णय कर लिया है।
Bjp leader mangal pandey attack on west bengal cm mamata banerjee over sir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ICC वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना का जलवा, फिर हासिल किया नंबर-1 का ताज, अलाना किंग ने गेंदबाजी में किया टॉप
Mar 03, 2026 | 03:12 PMविज्ञापन से ST की कमाई में उछाल, 5 साल में 250 करोड़ का लक्ष्य, नए टेंडर से दोगुनी होगी आय
Mar 03, 2026 | 03:04 PMअनाथ बच्चों के साथ मनाई होली, मेधा कुलकर्णी ने मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की वापसी का लिया संकल्प
Mar 03, 2026 | 03:03 PMफ्लाइट रद्द, एयरपोर्ट बंद और डर का माहौल, ईशा गुप्ता ने सुनाई दुबई से वापसी की कहानी
Mar 03, 2026 | 03:03 PMहोली में कार पर रंग पड़ा तो होगा बड़ा नुकसान, इन 8 आसान तरीकों से बचाएं अपनी गाड़ी
Mar 03, 2026 | 03:00 PMईरान की महिला फुटबॉल टीम ने राष्ट्रगान का किया बॉयकॉट, एशियन कप में खिलाड़ियों का ‘मौन विद्रोह’; देखें VIDEO
Mar 03, 2026 | 02:51 PMचोट ने बिगाड़ा कीवी टीम का खेल, सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बाहर, टॉप ऑर्डर के लिए न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
Mar 03, 2026 | 02:45 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM













