'5 मिनट पुलिस हटाओ और...', औरंगजेब का नहीं बल्कि हिंदुओं का राष्ट्र है भारत, नितेश राणे की विवादित टिप्पणी

Nitesh Rane Nagpur Speech: नागपुर हिंदू सम्मेलन में नितेश राणे का विवादित बयान। मदरसों को बताया आतंकवाद का अड्डा और 5 मिनट पुलिस हटाने की दी चुनौती।
Nitesh Rane Nagpur Speech
Nitesh Rane Nagpur Speech (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Published on
Updated on

Nitesh Rane Controversial Statements: महाराष्ट्र की राजनीति में अपने आक्रामक बयानों के लिए चर्चित भाजपा नेता और मंत्री नितेश राणे ने नागपुर में आयोजित 'हिंदू सम्मेलन' में एक बार फिर विवादित हुंकार भरी है। राणे ने 'हिंदू राष्ट्र' की वकालत करते हुए खुले तौर पर चेतावनी दी कि यदि कोई हिंदुओं की तरफ गलत नजर से देखेगा, तो यह सरकार उन्हें उनके "पाकिस्तान में बैठे अब्बा" के पास भेजने में देर नहीं करेगी।

विपक्ष ने राणे के इन बयानों को समाज में वैमनस्य फैलाने वाला करार दिया है, जबकि राणे ने इसे हिंदुओं के स्वाभिमान की रक्षा बताया। उनके भाषण में '15 मिनट' वाले पुराने बयान से लेकर मदरसों को बंद करने तक के कई तीखे हमले शामिल रहे।

"5 मिनट पुलिस हटाओ, फिर देखो असली हिंदू"

नितेश राणे ने एआईएमआईएम (AIMIM) नेताओं के पुराने '15 मिनट पुलिस हटाओ' वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा, "हमें डराने की कोशिश न करें। 15 मिनट तो छोड़िए, सिर्फ 5 मिनट के लिए पुलिस हटाकर देखो, अगर तुम्हें तुम्हारे अब्बा के पास नहीं भेज दिया तो खुद को हिंदू नहीं कहलवाऊंगा।" राणे ने दावा किया कि भारत मूल रूप से एक हिंदू राष्ट्र ही है क्योंकि यहां 90% आबादी हिंदुओं की है। उन्होंने संविधान के शुरुआती ड्राफ्ट का हवाला देते हुए कहा कि 'सेक्युलर' शब्द बाद में कांग्रेस द्वारा अपनी राजनीति चमकाने के लिए डाला गया था।

त्योहारों पर नसीहत और 'मदरसों' पर बड़ा प्रहार

आगामी होली और रंगपंचमी के त्योहार का जिक्र करते हुए मंत्री राणे ने कहा कि हिंदुओं को हमेशा 'ड्राई होली' खेलने या दिवाली पर पटाखे न फोड़ने की सलाह दी जाती है। उन्होंने मस्जिद में बैठे लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "हम होली मनाएंगे, आप अपनी नमाज का समय बदल लें ताकि कोई टकराव न हो। समझदारी दिखाओगे तो पुलिस के डंडे का दर्शन नहीं होगा।" इसके साथ ही उन्होंने मदरसों को "आतंकवाद का अड्डा" करार दिया और मुख्यमंत्री से मांग की कि राज्य के सभी मदरसों को बंद कर दिया जाए क्योंकि वहां से कोई डॉक्टर या इंजीनियर नहीं निकलता।

'घर वापसी' कानून और जिहाद के खिलाफ चेतावनी

राणे ने लव जिहाद, लैंड जिहाद और हलाल जिहाद जैसे मुद्दों पर बात करते हुए कहा कि 2047 तक भारत को 'गजवा-ए-हिंद' बनाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से 'घर वापसी' के लिए विशेष कानून लाने की मांग की। राणे ने कहा, "जो लोग भटक गए हैं, उन्हें वापस लाओ। जब सब हिंदू एक हो जाएंगे, तो ये विरोधी कीड़े-मकोड़ों की तरह खत्म हो जाएंगे।" उन्होंने अंत में चेतावनी दी कि यह मोदी का भारत और फडणवीस का महाराष्ट्र है, यहाँ हिंदुओं के दुश्मनों को घर में घुसकर मारा जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com