Bihar News: पीएम मोदी को गाली देने का विरोध, भाजपा ने किया बिहार बंद का ऐलान

BJP News: कांग्रेस राजद के बाद अब भाजपा और जदयू का शक्ति प्रदर्शन करेंगी। भाजपा ने पीएम मोदी को गाली देने के खिलाफ बिहार बंद का ऐलान किया है।
Bihar News: पीएम मोदी को गाली देने का विरोध, भाजपा ने किया बिहार बंद का ऐलान
दिलीज जायसवाल (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bihar Politics: बिहार में इंडिया गठबंधन के बाद अब एनडीए की है। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महागठबंधन के मंच से दी गई गाली के खिलाफ बिहार बंद का ऐलान किया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह बंद 4 सितंबर सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।

दरअसल हालही में राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई वोट अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी की दिवंगत को अपशब्द कहे गए थे। इसी को लेकर भाजपा ने बवाल काट दिया है। हालांकि आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है और कांग्रेस पार्टी ने युवक से खुद को अलग कर दिया है।

वहीं महागठबंधन के मंच से अपशब्द कहे जाने के बाद पहली बार पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। भावुक पीएम मोदी ने कहा यह सिर्फ उनकी मां का नहीं, बल्कि हर मां-बहन का अपमान है। पीएम मोदी ने कहा कि मेरी मां का राजनीति कुछ लेना-देना नहीं था। उनका क्या दोष था। उनके लिए अपशब्द क्यों कहे गए। मैं राजद और कांग्रेस को माफ कर सकता हूं, लेकिन उन्हें बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

दिलीप जायसवाल पीएम के साथ हुए भावुक

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "आज प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को 20 लाख मां, बहन, बेटी सुन रही थी। उन्होंने बताया कि मां, बहन, बेटी मनुष्य के लिए कितनी महत्वपूर्ण हैं। जिस प्रकार कांग्रेस-राजद के मंच से प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माताजी को गंदी गाली दी गई। इससे बड़ा कोई पाप नहीं हो सकता।  बिहार की धरती शर्मसार हो रही है। इसलिए मेरी आंखें नम हो गई।"

कांग्रेस और राजद ने लोकतंत्र को शर्मसार किया

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "हमें भी बहुत दुख है कि कांग्रेस और महागठबंधन ने इस तरह से लोकतंत्र को शर्मसार किया है। हम भी उस दर्द का एहसास कर सकते हैं जिससे प्रधानमंत्री गुजर रहे होंगे। लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली कोई और घटना इससे ज़्यादा दुर्भाग्यपूर्ण नहीं है कि एक राजनीतिक संगठन द्वारा प्रधानमंत्री की मां के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया हो। पूरा बिहार मर्माहत है और प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com