स्ट्राइक रेट का झुनझुना…गिरिराज ने ‘चिराग’ को दिया जोरदार झोंका, बिहार में मचा सिया हड़कंप
Bihar Politics: गिरिराज सिंह ने चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग अब अपनी सीट जीतने की मज़बूत स्ट्राइक रेट का बखान कर रहे हैं। जबकि, एनडीए ने 2010 के बिहार चुनावों में इतिहास रच दिया था।
- Written By: अभिषेक सिंह
गिरिराज सिंह व चिराग पासवान (डिजाइन फोटो)
Giriraj Singh on Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता केवल नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानती है और यही एनडीए का असली चेहरा हैं। गिरिराज सिंह ने बिना नाम लिए चिराग पासवान पर भी निशाना साधा।
गिरिराज सिंह ने कहा कि कुछ लोग अब अपनी सीट जीतने की मज़बूत स्ट्राइक रेट का बखान कर रहे हैं। जबकि, एनडीए ने 2010 के बिहार चुनावों में इतिहास रच दिया था। गिरिराज सिंह ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से “फील-गुड” या दिखावे की राजनीति से दूर रहने और अपने संगठन और जनता की आवाज़ को प्राथमिकता देने की अपील की।
सिर्फ नीतीश-मोदी को जानती है जनता
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक तरह से भाजपा को चेतावनी दी कि बिहार में नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी ही एकमात्र चेहरा हैं। उन्होंने कहा कि जनता नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी को जानती है। गिरिराज सिंह ने भाजपा को फील-गुड की राजनीति से दूर रहने और अपने कार्यकर्ताओं की आवाज़ सुनने की सलाह दी।
सम्बंधित ख़बरें
ललन सिंह के एक बयान से बिहार NDA में हड़कंप, बताया नीतीश कुमार ने सम्राट को क्यों चुना अपना उत्तराधिकारी
बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, नीतीश के हटते ही JDU पर भारी पड़ी RJD; सम्राट राज में NDA की पहली हार
रंगासामी युग की शुरुआत, 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने एन. रंगासामी, बीजेपी अध्यक्ष भी रहे मौजूद
कल तक लालू पर वार, आज अपनों पर मेहरबान; सम्राट कैबिनेट में परिवारवाद की झलक! सियासी घरानों से 10 मंत्री
‘…स्ट्राइक रेट का झुनझुना बजा रहे हैं’
दरअसल, सीट बंटवारे के बाद एनडीए के सहयोगियों में असंतोष देखकर गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “ये है असली स्ट्राइक रेट! आज मजबूत सीट लेकर स्ट्राइक रेट का झुनझुना बजा रहे हैं। एनडीए ने 2010 के बिहार चुनाव में इतिहास रच दिया था।”
ये होता है असली स्ट्राइक रेट। आज मजबूत सीट लेकर स्ट्राइक रेट का झुनझुना बजा रहे है। 2010 के बिहार चुनाव में एनडीए ने रचा था इतिहास।
243 में से जीतीं 206 सीटें!
जदयू ने 141 में से 115 सीटें जीतीं ..स्ट्राइक रेट 81%
बीजेपी ने 102 में से 91 सीटें जीतीं ..स्ट्राइक रेट 89% इतनी… — Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) October 13, 2025
2010 बिहार चुनाव का दिया उदाहरण
उन्होंने आगे लिखा कि 2010 में गठबंधन ने 243 में से 206 सीटों पर जीत हासिल की थी। जेडीयू ने 141 में से 115 सीटें जीतीं…81% का स्ट्राइक रेट। वहीं, बीजेपी ने 102 में से 91 सीटें जीतीं…89% का स्ट्राइक रेट। बिहार की राजनीति में ऐसी प्रचंड जीत कभी नहीं हुई। धर्मेंद्र प्रधान तब प्रभारी थे और आज भी प्रभारी हैं।
यह भी पढ़ें: अपना ही राइट हैंड काट रहे नीतीश, CM आवास की एंट्री पर लगाया बैन, दिल्ली वाले मंत्री को भी दी चेतावनी
गौरतलब है कि चिराग पासवान 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए स्ट्राइक रेट का हवाला देते हुए एनडीए के भीतर बार-बार ज़्यादा सीटों की मांग करते रहे हैं। इस बीच, एनडीए के भीतर चिराग पासवान को 29 सीटें दी गई हैं, जिस पर एनडीए के दो अन्य सहयोगी जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा ने भी अपनी नाराज़गी जताई है। गिरिराज सिंह ने चिराग पासवान का नाम लिए बिना उनके स्ट्राइक रेट पर हमला बोला है।
