-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Nitish Kumar Bans Ashok Chaudhary Entry At Cm Residence Warns Delhi Minister
अपना ही राइट हैंड काट रहे नीतीश, CM आवास की एंट्री पर लगाया बैन, दिल्ली वाले मंत्री को भी दी चेतावनी
- Written By: अभिषेक सिंह
Bihar Assembly Elections: नीतीश कुमार ने दिल्ली के मंत्री से कहा कि उन्होंने चौधरी का प्रवेश रोक दिया है। अगर आप उन्हें लाए हैं, तो भविष्य में सावधान रहें। इस खबर ने बिहार में सियासी हलचल बढ़ा दी है।

नीतीश कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में इस समय हलचल मची हुई है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बेहद करीबी माने जाने वाले मंत्री अशोक चौधरी के बीच भरोसेमंद रिश्ता खत्म हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी के मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश पर रोक लगा दी है।
यह फैसला अचानक नहीं बल्कि पिछले कुछ दिनों से चल रही नाराजगी का नतीजा है। यह घटनाक्रम बिहार के राजनीतिक गलियारों में रात 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक के दौरान दबी जुबान से सामने आया। इस घटना की चर्चा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल रही है।
आखिर क्या है ये पूरी कहानी?
मीडिया रिपोर्ट्स और राजनीतिक सूत्रों से पता चलता है कि बीती रात के अंधेरे में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, एक जेडीयू नेता और एक केंद्रीय मंत्री के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। अशोक चौधरी को देखकर नीतीश कुमार दंग रह गए। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी की तरफ देखा और कहा, “तुम यहां कैसे आ गए?”
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में 551 मॉडल स्कूलों का भगवाकरण, रंग और नाम बदलने पर NDA में ही रार; विपक्ष के साथ-साथ JDU भी हमलावर
तेजस्वी की रणनीति फेल, RJD नेतृत्व से नाराज मृत्युंजय तिवारी ने कहा- वापसी की संभावना नहीं
Lalu Yadav Health: तबीयत बिगड़ने पर पटना IGIMS से लालू यादव को दिल्ली AIIMS किया गया रेफर
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
इसके अलावा जिस नेता के साथ अशोक चौधरी थे, उन्होंने नीतीश कुमार को स्पष्ट किया कि वे उन्हें लेकर नहीं आए थे। वह खुद आए थे। इसके बाद नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी को फटकार लगाते हुए कहा कि प्रशांत किशोर द्वारा लगाए गए आरोपों के सबूत पेश करें। अपनी बेगुनाही साबित करें। तभी हम किसी बात पर चर्चा कर सकते हैं।
दिल्ली वाले मंत्री को दी वार्निंग
सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार ने दिल्ली के मंत्री से कहा कि उन्होंने अशोक चौधरी का प्रवेश रोक दिया है। अगर आप उन्हें लाए हैं, तो भविष्य में सावधान रहें। इस खबर ने बिहार के राजनैतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
CM आवास में एंट्री पर लगा बैन
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में अपने निजी सचिवालय को निर्देश दिया है कि मंत्री अशोक चौधरी को फिलहाल मुख्यमंत्री आवास आने से रोका जाए। यह कदम कथित तौर पर “गंभीर असहमति और विश्वासघात की भावना” के कारण उठाया गया है। राजनीतिक गलियारों में आरोप लग रहे हैं कि चौधरी ने कुछ आंतरिक बैठकों की जानकारी लीक की है, जिससे मुख्यमंत्री नाराज़ हैं।
नीतीश के भरोसेमंद थे अशोक
अशोक चौधरी को नीतीश कुमार का सबसे भरोसेमंद मंत्री माना जाता था। शिक्षा विभाग से लेकर जेडीयू तक, कई अहम फैसलों में उनकी अहम भूमिका रही। नीतीश कुमार ने कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से उनकी तारीफ भी की, लेकिन हाल के महीनों में दोनों के बीच दरार बढ़ गई है।
नीतीश ने क्यों किया ये फैसला?
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, इस नाराज़गी के कई कारण हैं। पहला, अशोक चौधरी की कुछ गतिविधियां मुख्यमंत्री की जानकारी के बिना होने लगीं। दूसरा, जदयू में उनके बढ़ते प्रभाव ने नीतीश को चिंतित कर दिया है। तीसरा, प्रशांत किशोर के हालिया बयानों ने चौधरी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे नीतीश और भी बेचैन हो गए हैं।
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने हाल ही में कहा था कि नीतीश कुमार की मंडली बिहार की राजनीति को कमज़ोर करने वालों से घिरी हुई है। इस बयान से मुख्यमंत्री खेमे में हड़कंप मच गया और कुछ मंत्री सीधे तौर पर बेनकाब हो गए। कहा जा रहा है कि अशोक चौधरी उस मंडली का हिस्सा थे, जिसने नीतीश का आत्मविश्वास हिला दिया।
जेडीयू को उठना पड़ेगा नुकसान?
नीतीश कुमार और अशोक चौधरी के बीच बढ़ी दूरी जेडीयू के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है। पार्टी के अंदर दो गुट बनने की चर्चा है. विपक्ष इसे जेडीयू में अंतर्कलह करार दे रहा है। आने वाले चुनावों में इसका असर संगठन पर पड़ना तय माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: जन सुराज के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, कई हैरान करने वाले नाम शामिल, किसे कहां से मिला टिकट?
दरअसल, नीतीश कुमार का यह कदम सिर्फ नाराजगी नहीं बल्कि एक राजनीतिक संदेश भी है कि मुख्यमंत्री अब किसी पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करेंगे। आने वाले दिनों में यह विवाद जेडीयू के अंदर और भी हलचल मचा सकता है। हाल ही में प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर 200 करोड़ घोटाले का आरोप लगाया था।
Nitish kumar bans ashok chaudhary entry at cm residence warns delhi minister
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक के इंदिरानगर में 12 घंटे ठप रही MNGL गैस सप्लाई, महीने में तीसरी बार बत्ती गुल; उपभोक्ता परेशान
Jul 24, 2026 | 03:14 PMIFFJK 2026 Logo Unveil: जम्मू-कश्मीर में पहली बार होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, CM उमर करेंगे लोगो लॉन्च
Jul 24, 2026 | 03:14 PMकैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
Jul 24, 2026 | 03:13 PMVaranasi: रिश्वतखोरी के आरोप में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार, फर्नीचर बिल पास कराने के बदले मांगी थी घूस
Jul 24, 2026 | 03:10 PMYavatmal News: यवतमाल में महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर, छात्रों के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतरे
Jul 24, 2026 | 03:09 PMसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब अदालत की लाइव स्ट्रीमिंग की क्लिप सोशल मीडिया पर नहीं होगी वायरल
Jul 24, 2026 | 03:06 PMअन्ना हजारे की तरह भाजपा के हाथों का मोहरा न बनें सोनम वांगचुक – कांग्रेस नेता हुसैन दलवई का केंद्र पर हमला
Jul 24, 2026 | 03:04 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














