Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, नीतीश के हटते ही JDU पर भारी पड़ी RJD; सम्राट राज में NDA की पहली हार

Bhojpur-Buxar MLC By-Election: बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद हुए पहले चुनाव में जदयू और एनडीए को बड़ा झटका लगा है। तेजस्वी यादव की राजद ने एमएलसी उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: May 14, 2026 | 06:13 PM

तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी, (कॉन्सेप्ट फोटो-AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

RJD Wins Bhojpur-Buxar MLC By-Election: बिहार में नई सरकार की गठन और सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद एनडीए को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, राज्य की विधान परिषद की एक सीट पर हुए उपचुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से आरजेडी प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। अब भोजपुर-बक्सर की एमएलसी सीट पर तेजस्वी यादव की नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनता दल का कब्जा हो गया है।

बता दें कि इससे पहले भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद सीट पर जदयू का कब्जा था। इस क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेट के राधाचरण साह विधान परिषद के सदस्य थे, जो 2025 विधानसभा चुनाव में विधायक बनने के बाद इस सीट को छोड़ दिया था, जिसके बाद अब उपचुनाव कराया गया।

RJD प्रत्याशी की 340 मतों से जीत

बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे और सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद यह पहला चुनाव है, जिसमें एनडीए के उम्मीदवार की हार हुई है। भोजपुर-बक्सर के विधान परिषद सीट पर राजद के सोनू कुमार राय ने भारी अंतर से जीत हासिल किए हैं। यह हार जदयू के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। आरजेडी प्रत्याशी ने 340 वोटों से एमएलसी उपचुनाव में जीत कर पार्टी के कार्यकर्ताओं की खोई हुई आत्मविश्वास को और मजबूत कर दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

बिहार में ये कैसी शराबबंदी? सचिवालय में ही मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने ‘सम्राट’ सरकार को घेरा

जो कभी चुनाव नहीं लड़ा, वो मंत्री कैसे? निशांत कुमार को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA को घेरा, PM मोदी से पूछे सवाल

कल तक लालू पर वार, आज अपनों पर मेहरबान; सम्राट कैबिनेट में परिवारवाद की झलक! सियासी घरानों से 10 मंत्री

9 सवर्ण, 6 ओबीसी और दलित-मुस्लिम का तड़का, नई सरकार में किसे कितनी जगह? देखें सम्राट कैबिनेट का जातीय समीकरण

चुनावी नतीजों ने साफ संकेत दिया है कि एमएलसी के उपचुनाव में वोटर्स (मुखिया, वार्ड मेंबर और बीडीसी आदि) थे, जो कि सत्ताधारी जेडीयू के उम्मीदवार कन्हैया के बजाय राजद के सोनू राय के पक्ष में वोटिंग किए।

कौन हैं सोनू कुमार राय?

सोनू कुमार राय भोजपुर जिले के आरा शहर के मीरगंज इलाके के रहने वाले हैं। राजनीतिक पृष्ठभूमि से आने वाले सोनू कुमार के पिता लालदास राय भी बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं और वह राजद के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए सोनू कुमार ने कन्हैया प्रसाद को हराकर चुनावी मैदान में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। ऐसा कहा जा रहा है कि सोनू कुमार का राजद सुप्रीमो लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से उनके अच्छे रिश्ते हैं। यही वजह रही कि पार्टी ने उन्हें कठिन उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया।

कौन हैं आरजेडी उम्मीदवार सोनू कुमार राय?

NDA और जदयू के लिए क्यों झटका?

भोजपुर और बक्सर राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय और अहम माने जाते हैं। इन दोनों जिले में विधानसभा की कुल 11 सीटें हैं। जिसमें से 10 सीटों पर एनडीए के विधायक हैं। 2025 विधानसभा चुनाव में हार के बाद उपचुनाव में मिली यह जीत राजद के लिए एक एनर्जी बूस्टर के जैसा है। वहीं, जदयू उम्मीदवार की हार एनडीए के लिए एक बड़ा मनोवैज्ञानिक झटका है।

आरजेडी लगातार विधान परिषद में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश कर रही है, जिससे सदन में विपक्ष की आवाज को और मजबूती मिल सके। पार्टी के लिए यह जीत इतनी आसान नहीं थी। इसके पीछे तेजस्वी यादव की रणनीति और जदयू के अंदर की भीतरघात भी एक बड़ा फैक्टर है। जिसे समय रहते आरजेडी ने बेहतर तरीके से उपचुनाव में भुनाया।

तेजस्वी ने बदला ‘MY’ का समीकरण

भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव में आरजेडी को मिली जीत में तेजस्वी यादव का नया समीकरण ने अहम भूमिका निभाया। पार्टी ने इस सियासी मुकाबले में केवल मुस्लिम-यादव समीकरण के भरोसे रहने के बजाय ‘सवर्ण और पिछड़ा’ गठजोड़ पर काम किया। भूमिहार समाज से आने वाले सोनू कुमार राय की उम्मीदवारी ने स्थानीय स्तर पर जातिगत दीवारें तोड़ीं। तेजस्वी ने साफ संदेश दिया कि राजद अब केवल एक खास वर्ग की पार्टी नहीं, बल्कि सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

तेजस्वी यादव ने बदला ‘MY’ का समीकरण

यह भी पढ़ें: बिहार में ये कैसी शराबबंदी? सचिवालय में ही मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने ‘सम्राट’ सरकार को घेरा

राजद की जीत का मुख्य आधार

राजद तेजस्वी यादव के नेतृत्व में युवाओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को साधने में सफल रही। 2025 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादवा की पार्टी ने पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय और उनके अधिकारों के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था। महागठबंधन के घटक दलों ने एकजुट किया, जो आरजेडी उम्मीदवार सोनू राय के जीत का आधार बनी। इस जीत के बाद आरजेडी खेमे में जश्न का माहौल है।

Rjd sonu kumar rai win bhojpur buxar mlc by election defeating jdu kanhaiya prasad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2026 | 06:13 PM

Topics:  

  • Bihar Politics
  • JDU
  • RJD

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.