ललन सिंह के एक बयान से बिहार NDA में हड़कंप, बताया नीतीश कुमार ने सम्राट को क्यों चुना अपना उत्तराधिकारी
Lalan Singh Statement On Nitish Kumar Successor: जदयू नेता ललन सिंह ने एक जनसभा में दावा किया है कि नीतीश कुमार ने पहले ही सम्राट चौधरी को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी तय कर लिया था।
- Written By: अमन मौर्या
ललन सिंह (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Lalan Singh Statement On Samrat Choudhary: बिहार की राजनीति में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के एक बयान ने राज्य में तहलका मचा दिया है। लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड स्थित गांव मोहनपुर में आयोजित कार्यक्रम में ललन सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार का राजनीतिक उत्तराधिकारी बता दिया।
उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार पहले ही तय कर लिए थे कि उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी सम्राट चौधरी होंगे। ललन सिंह के इस बयान के बाद से राज्य में राजनीति तेज हो गई है।
BJP ने सम्राट पर दिखाया भरोसा
राजनीतिक विशेषज्ञो की मानें तो ललन सिंह का यह बयान ऐसे समय आया है, जब राज्य में एनडीए में भविष्य की राजनीति और नेतृत्व को लेकर लगातार चर्चा चल रही है। एक तरफ जहां बीजेपी सीएम सम्राट चौधरी को लगातार आगे बढ़ा रही है। बीजेपी ने लगातार सम्राट चौधरी पर विश्वास दिखाया है। वहीं दूसरी तरफ जेडीयू भी संदेश दे रही है कि सत्ता में जेडीयू की भूमिका अभी भी निर्णायक बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
31 हाईटेक बस डिपो, 200 करोड़ का बॉन्ड… बिहार कैबिनेट ने खोला विकास का पिटारा, 29 फैसलों पर लगाई मुहर
बिहार में 15 अगस्त को 30 हजार भूमिहीनों को मिलेगी जमीन! सम्राट सरकार का ‘अभियान बसेरा-2’ प्लान तैयार
सिर्फ ₹1 में ईशा फाउंडेशन को दी जा रही श्मशान की जमीन, सम्राट सरकार के इस फैसले पर बिहार में क्यों मचा बवाल?
Bharat Tiwari Encounter: नागमणि कुशवाहा ने की भरत की ‘कुत्ते-बिल्ली’ से तुलना, विवादित बयान पर मचा सियासी बवाल
‘सम्राट ने सुशासन मॉडल आगे बढाया’
सभा में संबोधन के दौरान मंत्री ललन सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री सम्राट ने नीतीश कुमार के विकास और सुशासन के मॉडल को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। ललन सिंह ने भरे मंच से बताया कि जिस समय नीतीश कुमार ने जिम्मेदारी छोड़ने का फैसला किया था उसी समय उन्होंने अपना उत्तराधिकारी भी तय कर लिया था।
ये भी पढ़ें- अपराधियों की तरह पकड़े जाएंगे सरकारी टीचर, जालंधर SDM के तुगलकी फरमान से मचा हड़कंप, महिला टीचरों में गुस्सा
नेतृत्व परिवर्तन पर बड़ा संकेत
जदयू नेता के इस बयान को पार्टी भीतर नेतृत्व परिवर्तन को लेकर एक बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है। जेडीयू नेताओं की मानें तो मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राज्य में लगातार विकास के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। पार्टी की प्राथमिकता भी यही है। वहीं विपक्षी इस कदम को राज्य में सत्ता संतुलन और राजनीतिक दबाव की रणनीति के रूप में देख रहे हैं।
फिलहाल केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ जदयू नेता ललन सिंह के बयान ने राज्य में एक नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। इस बयान के बाद अब देखना ये होगा कि बीजेपी और एनडीए के अन्य नेता इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
