Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार के सबसे बड़े ‘सियासी सिंकदर’ बने कुशवाहा, चला ऐसा दांव कि…हक्का-बक्का रह गए राजनैतिक पंडित

Upendra Kushwaha: नीतीश कुमार 10वीं बार CM पद की शपथ लेने वाले हैं। लेकिन चर्चा उपेन्द्र कुशवाहा की होने लगी है। जिन्होंने ऐसा दांव चला है, जिसकी किसी भी राजनैतिक पंडित ने उम्मीद भी नहीं की होगी।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Nov 20, 2025 | 10:35 AM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Politics: बिहार के सियासी संदर्भ में 20 नवंबर 2025 की तारीख बहुत बड़ी होने वाली है। नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। लेकिन यहां सबसे ज्यादा चर्चा उपेन्द्र कुशवाहा की होने लगी है। जिन्होंने एक ऐसा दांव चला है, जिसकी किसी भी राजनैतिक पंडित ने उम्मीद भी नहीं की होगी।

दरअसल, नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के साथ-साथ नई सरकार के कैबिनेट को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर हैं। कई नेताओं के नाम मंत्रिपद के लिए फाइन हो गए हैं। जिसमें एक नाम आरएलएम मुखिया उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे दीपक कुशवाहा का भी बताया जा रहा है। जिनकी न तो अभी तक कोई राजनैतिक प्रेंजेंस रही है और न ही चुनाव लड़ा है।

बिना चुनाव लड़े मंत्री बनेंगे दीपक

ऐसी अटकलें हैं कि दीपक प्रकाश पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के कोटे से मंत्री बनेंगे। दीपक ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था। हालांकि, चुनाव से पहले जब सीट शेयरिंग पर बातचीत हुई थी, तो उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को MLC सीट देने पर सहमति बनी थी। इस कोटे से वे मंत्री बन सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

जीभ काटने की धमकी और 10 लाख का इनाम, आखिर बिहार में क्यों मचा है कोहराम? यहां समझिए ‘सुलगती’ कहानी

Bihar CM पर भड़के AIMIM नेता इम्तियाज जलील, बोले- सीएम हिजाब खींचेंगे, तो गुंडे दुपट्टा खींचेंगे ही

बीता साल, जारी है तलाश… BJP का तेजस्वी यादव पर तंज, कहा-चिट्ठी न कोई संदेश, ना जाने कौन सा देश…

हम हिंदुत्व नहीं चलने देंगे…नहीं कहेंगे जय श्रीराम, महबूबा मुफ्ती की बेटी ने फिर दिखाए तेवर

सीट शेयरिंग के समय चला था दांव

उपेंद्र कुशवाहा ने विधानसभा चुनाव से पहले सीट शेयरिंग के इंतज़ाम पर काफी नाराजगी जताई थी। जब पटना में बात नहीं बनी तो दिल्ली में अमित शाह से उनकी मीटिंग तय की गई। खबरें आईं कि उन्हें छह सीटों के अलावा MLC सीट देने का वादा किया गया था।

विधायक बनी कुशवाहा की पत्नी

पहले ऐसी चर्चा थी कि उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा को नीतीश कुमार सरकार में शामिल किया जा सकता है। स्नेहलता ने बिहार की सासाराम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और 25,000 से ज़्यादा वोटों से जीती थीं। उन्हें चुनाव में 105,006 वोट मिले थे, जबकि राष्ट्रीय जनता दल के सतेंद्र शाह को सिर्फ़ 79,563 वोट मिले थे।

बिहार के सबसे बड़े सियासी सिकंदर!

इस लिहाज से महज चार विधायकों वाली पार्टी के मुखिया होते हुए भी उपेन्द्र कुशवाहा बिहार के सबसे बड़े सिकंदर बनकर उभरे हैं। क्योंकि पत्नी विधायक बन चुकी हैं। बेटे को नीतीश के मंत्रिमंडल में जगह मिलने जा रही है। जबकि उपेंद्र कुशवाहा खुद राज्यसभा MP हैं।

प्रेम कुमार बनेंगे विधानसभा स्पीकर

चुनाव में बड़ी जीत के बाद NDA के घटक दल नीतीश कुमार की सरकार में अपनी हिस्सेदारी पर सोच-विचार कर रहे थे। हालांकि अभी बहुत कम जानकारी सामने आई है, लेकिन सूत्रों से पता चला है कि स्पीकर पद को लेकर NDA के सहयोगियों के बीच आम सहमति बन गई है। BJP के सीनियर MLA प्रेम कुमार को स्पीकर बनाया जा सकता है, जबकि डिप्टी स्पीकर का पद जेडीयू के पास रहेगा।

सूत्रों से यह भी पता चला है कि नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में NDA के मुख्य घटक दलों, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) से पांच से छह नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि नई सरकार में जेडीयू अपने पुराने चेहरों को बनाए रख सकती है, जबकि बीजेपी कुछ नए चेहरों को मौका दे सकती है।

यह भी पढ़ें: 7 दिन से 20 साल तक CM की कुर्सी… बिहार मतलब नीतीश कुमार, यहां देखिए पूरी टाइमलाइन

इसके अलावा चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर को भी नई कैबिनेट में जगह मिलेगी। चिराग की पार्टी को तीन मंत्री पद मिल सकते हैं, जबकि HAM एक मंत्री पद मिलने की उम्मीद है। नए मंत्रिमंडल में भाजपा से 16 और जदयू से 14 मंत्री शामिल होने की उम्मीद है।

Bihar politics deepak kushwaha set to become minister in nitish kumar government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 20, 2025 | 10:35 AM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics
  • NDA
  • Nitish Kumar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.